8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सप्ताहभर से एम्बुलेंस खराब, मरीज परेशान

मरीजों को बीकानेर रेफर करने के दौरान होती है मुश्किलनहीं ले रहे सुध
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 29 Nov 2018, 12:45 PM IST

Health department news

सप्ताहभर से एम्बुलेंस खराब, मरीज परेशान

खाजूवाला. उपखंड मुख्यालय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत 108 व 104 एम्बुलेंस पिछले सप्ताह भर से खराब है। दोनों एंबुलेंस खराब होने से 115 किलोमीटर दूर बीकानेर भेजे जाने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गर्भवत महिलाओं को और भी ज्यादा परेशानी होती है। खाजूवाला क्षेत्र के मुख्यालय पर स्थित स्वास्थ्य केंद्र मुख्य स्वास्थ्य केंद्र होने की वजह से जहां पर रोजाना सैकड़ों मरीज परामर्श लेने पहुंचते हैं।

वहीं डेढ़ से दो दर्जन मरीजों को जिला मुख्यालय बीकानेर रैफर किया जाता है यहां पर 108 एंबुलेंस व 104 एंबुलेंस दोनों ही पुरानी व खटारा होने की वजह से आए दिन खराब रहती है। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी अमरचंद बुनकर ने बताया कि 108, 104 एम्बुलेंस अधिक पुरानी हो जाने के कारण आए दिन खराब ही खड़ी रहती है। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि बार-बार ब्लॉक सीएमएचओ व सीएमएचओ बीकानेर और जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाने के बाद भी इन जीवनदायिनी एंबुलेंस की सुध नहीं ली जा रही है जिसकी बजह से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।