8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यटकों को लुभा रहे किला व हवेलियां

बीकानेर. बीकानेर में पर्यटन के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इनदिनों जूनागढ़ देखने के लिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों से पर्यटक आए हुए हैं। मरुनगरी बीकानेर में अक्टूबर से फरवरी तक पर्यटकों का सीजन रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 29 Nov 2018, 12:39 PM IST

Tourism Season in Bikaner

Tourism Season in Bikaner


बीकानेर. बीकानेर में पर्यटन के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इनदिनों जूनागढ़ देखने के लिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों से पर्यटक आए हुए हैं। मरुनगरी बीकानेर में अक्टूबर से फरवरी तक पर्यटकों का सीजन रहता है। इस दौरान पर्यटक बीकानेर की हवेलियों व जूनागढ़ की भव्यता को निहारने के लिए आते हैं। इस साल पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। बीकानेर में रोजाना करीब दो हजार से अधिक पर्यटक जूनागढ़ को देखने के लिए आ रहे हैं।

यह पर्यटक इटली, फ्रांस, अमेरिका सहित अन्य देशों से आए हुए हैं। इन दिनों जूनागढ़ को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आए हुए हैं। विदेशी पर्यटकों के एक समूह में करीब १५ से २० विदेशी के समूह देखने को मिल रहे हैं। पिछले कई सालों से बीकानेर में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों की मानें तो नए साल को देखते हुए भी पर्यटकों की संख्या अब और बढ़ेगी।

इनका है आकर्षण
देशनोक करणीमाता मंदिर, जूनागढ़, रामपुरिया हवेली, लालगढ़ पैलेस, जैन भांडाशाह मंदिर, गजनेर पैलेस, जोड़बीड़, लक्ष्मीनाथजी का मंदिर, देवीकुंड सागर की छतरियां, श्रीकोलायत स्थित कपिल सरोवर, अश्व अनुसंधान केन्द्र, कैमल
फार्म सहित अन्य स्थान आकर्षित कर रहे हैं।

राजस्थान टूरिज्म के फॉलोअर्स ज्यादा
पर्यटन अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान टूरिज्म के इंस्टाग्राम पर १५६ के फॉलोअर्स हैं। जबकि अन्य प्रदेशों के अलावा इंडिया टूरिज्म के फॉलोअर्स इतने नहीं हैं। जबकि राजस्थान टूरिज्म के फॉलोअर्स सबसे ज्यादा हैं। वहीं राजस्थान टूरिज्म के यूट्यूब चैनल पर लाइक भी सबसे ज्यादा हैं।

यह है आंकडे़
साल विदेशी देशी
२०१५ ५४,३०२ २६,८७२९
२०१६ ५८,६३७ २७,४३९५
२०१७ ६१,८९५ ३,०१,६००
२०१८ ५४,७५४ २,६०,९२२
(अक्टू.तक)

होगा इजाफा
'राजस्थान टूरिज्म की मार्केटिंग से काफी प्रभाव पड़ा है। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स ज्यादा हुए। सीजन की शुरुआत में पर्यटक बहुत ज्यादा है। पिछले सालों की तुलना में इस साल पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
पुष्पेन्द्रसिंह, सहायक पर्यटक अधिकारी, पर्यटन विभाग बीकानेर