पीबीएम में लगे तो आमजन को लाभ
डॉ. दवां ने बताया कि पीबीएम अस्पताल में इस मशीन को स्थापित कराने के लिए प्राचार्य डॉ. अग्रवाल से वार्ता की गई है। अगर यह मशीन पीबीएम में लग जाती है तो आमजन को सर्वाधिक फायदा होगा। पीबीएम में भामाशाह योजना में नि:शुल्क ऑपरेशन भी किए जा सकेंगे। इस अवसर पर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक परमार, डॉ. अशोक लुणिया, डॉ. भूपेन्द्र शर्मा, डॉ. सुंदरकिशोर शर्मा, समाजसेवी श्योदानसिंह, दिनेश मोदी आदि उपस्थित थे। यह प्रशिक्षण इंडस श्रीराम हॉस्पिटल बीकानेर एवं पीबीएम अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।