इनका बदला समय
बीकानेर-कोयम्बटूर के बीच चलने वाली ट्रेन (संख्या 22475) पहले बीकानरे से सुबह ६:२० बजे रवाना होती थी, नए समय के अनुसार यह ट्रेन 7:10 बजे रवाना होगी। इसी तरह श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली (संख्या 22497) पहले सुबह 5:55 बजे बीकानेर पहुंचकर 6:20 बजे रवाना होती थी, नए समय के अनुसार यह सुबह 7.00 बजे आएगी और 7:10 बजे रवाना होगी। इसी तरह तिरुचिरापल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (22498) पहले सुबह 9:25 बजे पहुंचकर 9:35 बजे रवाना हो जाती थी। अब यह ट्रेन एक घंटे पहले सुबह 8:25 बजे आएगी और 8:35 बजे रवाना होगी।