29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साप्ताहिक राशिफल(08 से 14 अक्टूबर,2017): जानिए इस सप्ताह कैसे बदलेगा भाग्य और होगी धन की प्राप्ति

जानिए इस सप्ताह कैसे बदलेगा भाग्य और होगी धन की प्राप्ति

4 min read
Google source verification
Weekly horoscope

साप्ताहिक राशिफल

मेष
(चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
भरणी नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह पारिवारिक शांति प्रदान करेगा। लाभ के लिए निवेश का समय प्राप्त होगा। व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। व्यापारियों को रासायनिक क्षेत्र में लाभ तथा निवेश के योग है। त्योहार की भी ग्राहकी का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रशासनिक सेवाओं में अवसर।
शुभ रंग : फिरोजी, नारंगी
शुभ अंक : 1, 2 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : कार्य क्षेत्र में वरिष्ठों की सलाह लाभ देगी।

वृष
(इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
शुभ संयोग बनेंगे। नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे। उत्साह का लाभ मिलेगा। व्यवस्थित कार्य क्षेत्र तकनीकी शैली का लाभ देगा। व्यापारियों के लिए पत्थर की खदान तथा हीरा जडि़त आभूषणों का क्षेत्र अचानक लाभ बढ़ाएगा। नौकरीपेशा में योग्यता का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को गृह सज्जा में विशेष अवसर प्राप्त।
शुभ रंग : लाल, हल्दी पीला
शुभ अंक : ४, 7 दिशा : आग्नेय, मध्यदक्षिण
अनुकूल सलाह : लाभ तथा व्यवसाय को निवेश की दृष्टि से देखें।

मिथुन
(का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
मानसिक अस्थिरता का अनुभव होगा। मंगलवार की शाम से परिवर्तन उत्साहित करेगा। नए क्षेत्र में भाग्य आजमाइश करेंगे। व्यापारियों के लिए संबंधित क्षेत्र का विशेष लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में कॉर्पोरेट बैंकिंग में उचित सफलता तथा पद की प्राप्ति। महिला, छात्रों को शासकीय प्रबंधन में सेवा के अवसर तथा लाभ।
शुभ रंग : हल्का नीला, गहरा गुलाबी
शुभ अंक : ७, 9 दिशा : नैऋत्य, पश्चिम
अनुकूल सलाह : पुराने किए गए कार्य की समीक्षा करते हुए निवेश करें।

कर्क
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिम्मेदारियां बढ़ेगी। शान्ति पुष्टि के साथ कार्य क्षेत्र को आगे बढ़ाएं। सब कुछ बेहतर होगा। अधिक सोचने से बचें। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार आधुनिक संयंत्र का क्षेत्र लाभकारी होगा। नौकरीपेशा में वैदेशिक सेवा के अवसर प्राप्त होंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को सामाजिक या सहकारिता से संबंधित क्षेत्र में अवसर।
शुभ रंग : हल्का नीला, गहरा काला
शुभ अंक : 2, 5 दिशा : मध्यउत्तर, ईशान
अनुकूल सलाह : कार्य तथा व्यवसाय का क्षेत्र तकनीक तथा निवेश से जोडं़े।

सिंह
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अनुकूलता का अनुभव करेंगे। मानसिक शान्ति प्राप्त होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ के योग बनेंगे। खरीददारी में मन लगेगा। व्यापारियों के लिए स्वर्ण आभूषण से संबंधित सभी क्षेत्र त्योहारी ग्राहकी का लाभ प्रदान करेंगे। नौकरीपेशा में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। महिला, छात्रों को राज्य स्तरीय सेवाओं का पदेन लाभ मिलेगा।
शुभ रंग : समुद्री हरा, गहरा लाल
शुभ अंक : 4, 7 दिशा : पश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक नीतियों का संशोधन कर निवेश करने से लाभ मिलेगा।

कन्या
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नए व्यवसाय के लिए मन बनेगा। कार्य क्षेत्र खुलेगा। लम्बे समय से चली आ रही उदासी का समापन होगा। उत्साह वर्धन होगा। व्यापारियों के लिए कम्प्यूटरीकृत प्रणाली का व्यवसाय लाभ प्रदान करेगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति व स्थान परिवर्तन का योग बनेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को व्यावसायिक प्रबंधन में निजी अवसर।ष्
शुभ रंग : केसरिया, सफेद
शुभ अंक : 5, 8 दिशा : मध्यदक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : परिवार के लिए समय निकालकर प्रसन्नता अनुभव करें।

तुला
(रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
कार्य क्षेत्र में उन्नति। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। थोड़ा सा उदर व्याधि की संभावना है। खान-पान पर ध्यान दें। लाभ के लिए सप्ताह मध्य बेहतर। व्यापारियों के लिए चांदी से बने बर्तन तथा मूर्तियों का लाभ अच्छा मिलेगा। नौकरीपेशा में उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में विशेष प्रयासों के माध्यम से सफलता।
शुभ रंग : गहरा पीला, काला
शुभ अंक : 1, 7 दिशा : ईशान, आग्नेय
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक नीतियों पर संशोधन कर लाभ लें।

वृश्चिक
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
रविवार की शाम तक अस्थिरता रहेगी। सोमवार से अनुकूलता तथा कार्य की सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक अवरोध समाप्त होंगे। व्यापारियों के लिए जायद की फसलों का बाजार विशेष लाभ प्रदान करेगा। नौकरीपेशा में प्रशासकीय अधिकारी द्वारा सहयोग। महिला, छात्रों को राज्य स्तरीय सेवाओं में अवसर।
शुभ रंग : गहरा गुलाबी, दूधिया सफेद
शुभ अंक : 2, 3 दिशा : मध्यपूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : सामाजिक दृष्टिकोण से प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

धनु
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
संतुलन साधने की कोशिश करेंगे। वातावरण को अनुकूल बनाने का लाभ भी मिलेगा। चिड़चिड़ेपन से बचें। शान्ति से अपनी बात को सामने रखें। पुरानी उधारी वसूल होगी। व्यापारियों को सप्ताह मध्य में धान का बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में आर्थिक इंक्रीमेंट महिला तथा छात्रवर्ग को एक्यूप्रेशर चिकित्सा प्रणाली में बाहरी अवसर।
शुभ रंग : नींबू पीला, हरा
शुभ अंक : 5, 9 दिशा : मध्यपश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : वैचारिक दृष्टिकोण को व्यवसाय से तुलना न करें।

मकर
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
भाग्य का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। वाहन की प्राप्ति का योग है। सहर्षता के साथ समय का लाभ लेते हुए आगे बढ़ें। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग, वाहन उद्योग आदि में लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा में जिम्मेदारियां बढ़ेगी किन्तु धन लाभ होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को निगम क्षेत्र में अवसर।
शुभ रंग : खरबूजी पीला, लाल
शुभ अंक : २, 7 दिशा : मध्यदक्षिण, उत्तर
अनुकूल सलाह : समय का लाभ तथा धन की प्रकृति अनुभव करेंगे।

कुंभ
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अस्थिरता कष्ट प्रदान करेगी। राजकीय कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार में परिजन का भाग्य उदय होगा। व्यापारियों के लिए इलेक्ट्रानिक उत्पाद से जुड़े क्षेत्र में आकस्मिक लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा में विशेष पद के लिए स्थान परिवर्तन होगा। महिला, छात्रों को न्यायिक सेवा में अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग : हल्का लाल, गहरा नीला
शुभ अंक : 1, 4 दिशा : आग्नेय, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक नीतियों का लाभ मिलने वाला समय है।

मीन
(दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अनुकूल समय है। परिवार में मांगलिक कार्य के साथ भूमि भवन की प्राप्ति का योग है। लाभ के अवसर मिलेंगे। चिन्ता समाप्त होगी। व्यापारियों के लिए पारंपरिक क्षेत्र लाभ प्रदान करेगा। नौकरीपेशा में उच्च पद तथा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को शैक्षणिक संस्थानों में कार्य का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग : अंगूरी हरा, जामुनिया
शुभ अंक : 3, 8 दिशा : मध्यपश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक नीतियों पर वैदेशिक प्रभाव लाभ देगा।

Story Loader