भक्त प्रहलाद व ध्रुव की कथा सुनाई
बीकानेर. कोलासर-बच्छासर रोड स्थित गोमती वृन्दावन धाम, गोमती कृषि फार्म में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथावाचक शुक्राचार्य पीठाधीश डॉ. रमेशचन्द्रचार्य महाराज ने विभिन्न कथाओं की प्रसंग के साथ व्याख्या की। उन्होंने ध्रुव चरित्र और भक्त प्रहलाद की कथाओं का वर्णन करते हुए कहा कि ईश्वर की सत्ता सर्वव्यापी है। लगन, निष्ठा, श्रद्धा व प्रेम से भगवान की प्राप्ति सहज हो जाती है।