
भूमि मामला
बीकानेर/महाजन. रॉबर्ट वाड्रा की कम्पनी को जमीनें बेचने और महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के विस्थापितों के नाम से फर्जी आवंटन दर्शाकर करोड़ों की जमीनें बेचने के बहुचर्चित मामलों के आरोपी लूणकरणसर कृषि उपज मण्डी समिति के पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश बांगड़वा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शिकंजा कसता जा रहा है। अर्जुनसर में लाखों के आवासीय भूखंड को जब्त करने के बाद अब राजमार्ग संख्या १५ पर लालेरा बस स्टैंड के पास बांगड़वा की पत्नी के नाम से दर्ज कृषि भूमि को भी सील कर ईडी का बोर्ड लगा दिया गया है।
गौरतलब है कि जमीनों को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में बांगड़वा मुख्य आरोपित है। मामले की जांच कर रहे ईडी के अधिकारियों ने कुछ समय पहले बांगड़वा के मकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान जब्त दस्तावेजों के आधार पर जयप्रकाश व उसकी पत्नी के नाम दर्ज अचल सम्पति को सील करने की कार्रवाई तेजी से शुरू कर दी गई।
इसी क्रम में प्रवर्तन निदेशालय जयपुर के अधिकारियों ने राजमार्ग पर लालेरां बस स्टैण्ड के पास बांगड़वा की पत्नी राजू देवी के नाम से दर्ज खसरा नम्बर २२५/५६ में करीब १८ बीघा कृषि भूमि को कब्जे में लेते हुए अपना बोर्ड लगा दिया है। इस कृषि भूमि की कीमत करीब एक करोड़ रुपए मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार अरजनसर, बालादेसर, चकजोड़, बडेरण आदि ग्राम पंचायतों में बांगड़वा व उसके परिवार वालों के नाम से करोड़ों की अचल सम्पति दर्ज है। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई से लोगों में भी हड़कम्प मचा हुआ है। जांच में कई राजस्व अधिकारियों के भी चपेट में आने की आशंका है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नियुक्ति किए जाएं
बीकानेर. जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चिसिया एवं सुभाष मित्तल ने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कालीचरण सराफ को पत्र लिखकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद का पदस्थापन रोकने एवं बीकानेर में चारों खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों की नियुक्ति की मांग को लेकर जिला कलक्टर को पत्र सौंपा। पत्र में बताया गया कि बीकानेर जो कि फूड इंडस्ट्री का हब है और यहां खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 4 पद है।
Published on:
26 Apr 2018 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
