जयपुर . स्टेच्यू सर्कल के पास बन रहे बहुमंजिला लग्जरी आवासीय प्रोजेक्ट पैलेसिया की निर्माण अवधि बढ़ाने के बाद सरकार ने इस प्रोजेक्ट के तहत ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए नाहरी का बास में बनाए जाने वाले फ्लैटस की निर्माण अवधि को बढ़ाकर 22 जून 2019 तक करने की स्थिति को साफ कर दिया गया है। इस मामले में नगर विकास विभाग ने जेडीए को नए निर्देश दिए जिसके अनुसार अब जेडीए द्वारा निर्माण समयावधि बढ़ाने के लिए न तो कोई पेनल्टी और न ही कोई बढ़ा हुआ शुल्क लिया जाएगा, न पेनल्टी। राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद नगरीय विकास विभाग ने जेडीए सचिव को ये निर्देश दिए हैं। ओम मैटल्स कन्सोर्टियम प्रालि की ओर से जेडीए में भेजी गई निर्धारित शास्ति राशि करीब 34 लाख का डीडी भी जमा करने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि पैनल्टी व बढ़े हुए शुल्क पर स्थिति साफ नहीं होने को लेकर जेडीए राशि जमा नहीं कर रहा था।