12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरीब के राशन में घोटालों की गांठ: लूणकरनसर का राशन श्रीडूंगरगढ़ में उठाया

लूणकरनसर क्षेत्र के उपभोक्ताओं का राशन करीब 60 किलोमीटर दूर श्रीडूंंगरगढ़ के उचित मूल्य दुकानदारों ने उठा लिया।

2 min read
Google source verification

बीकानेर/लूणकरनसर. लूणकरनसर क्षेत्र के उपभोक्ताओं का राशन करीब 60 किलोमीटर दूर श्रीडूंंगरगढ़ के उचित मूल्य दुकानदारों ने उठा लिया। ग्रामीणों ने रसद विभाग के अधिकारियों तक बात पहुंचाई, लेकिन चार माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उपभोक्ताओं ने विभाग की जांच टीम को शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सादेरां के उपभोक्ता हरीराम गोदारा का नाम खाद्य सुरक्षा सूची में दर्ज है। उन्हें प्रति माह करीब चालीस किलो गेहूं मिलता था, लेकिन वे जून में राशन लेने गए तो उन्हें बताया गया कि उन्होंने राशन उठा लिया है। जांच में पता चला कि चार महीनों का 160 किलो गेहूं श्रीडूंगरगढ़ में उचित मूल्य के दुकानदार नानूराम माली (पोस मशीन नं. २६९२५) ने 24 जून को उठा लिया। उपभोक्ता की शिकायत पर एसडीएम डॉ. रतनकुमार स्वामी ने विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

टीम 10 को सौंपेगी रिपोर्ट
जयपुर मुख्यालय से आई नौ अधिकारियों की टीम ने रविवार को अपनी जांच पूरी की। यह मंगलवार को बीकानेर पहुंची थी। टीम ने बीकानेर सहित विभिन्न तहसीलों में राशन घोटालों की जांच की थी। बताया जाता है कि रसद विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों की मिलीभगत के चलते करोड़ों रुपए के तथाकथित राशन घोटाले हुए हैं।

राजेन्द्र सिंह बने सचिव
बीकानेर. रेलवे क्लब के चार पदों के लिए चुनाव हुए। इसमें अवैतनिक सचिव पद के लिए स्वतंत्र प्रत्याशी राजेन्द ङ्क्षसह शेखावत विजयी घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने बताया कि राजेन्द्र ङ्क्षसह को 185 मत मिले, जबकि यूपीआरएमएस के शौकत अली को 117 मत प्राप्त हुए।

इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर यूपीआरएमएस के प्रत्याशी आसुराम सोलंकी ने राजेश वशिष्ठ को सात मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर कमालुद्दीन ने नेमीचंद को एक मत से पराजित कर दिया। सहायक सचिव के पद पर यूपीआरएमएस के प्रभाकर गहलोत ने प्रवेश भारद्वाज को दो मतों से पराजित कर दिया।