
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय भी अगले सत्र 2019 -2020 में संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों की ग्रेडिंग करेगा। इसके लिए इसी महीने होने वाली विद्या परिषद् की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। परिषद् की बैठक के बाद इस सत्र के ग्रेडिंग संबंधी कार्य पूरे किए जाएंगे। जो अगले सत्र से महाविद्यालयों की ग्रेडिंग का आधार रहेंगे। संभाग के करीब 400 महाविद्यालय महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध है।
ग्रेडिंग विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। विश्वविद्यालय मानना है कि विवि की ग्रेडिंग से निजी महाविद्यालय फर्जी विज्ञापन कर विद्यार्थियों को भ्रमित नहीं कर सकेंगे। महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा शुरू होने का लाभ भी विद्यार्थियों को मिलेगा। विवि स्तर पर नियमक संस्था का गठन कर उसके माध्यम से ग्रेडिंग संबंधी कार्यवाही की जाएगी।
यह रहेगा आधार
महाविद्यालयों की शैक्षणिक एवं शोध गुणवत्ता, आधारभूत संरचना, सह=शैक्षणिक गतिविधियां विश्वविद्यालय की ओर से ग्रेडिंग तय करने का आधार होगी। विवि का दल महाविद्यालयों में योग्यताधारी स्टाफ, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, खेल सुविधाओं की स्थिति को देखेगा। एनसीसी, स्काउट, एनएसएस, परीक्षा परिणाम, सामाजिक गतिविधियां, शोध कार्य रिपोर्ट में शामिल होंगे।
ग्रेडिंग संबंधी प्रस्ताव रखा
आगामी विद्या परिषद् की बैठक में ग्रेडिंग संबंधी प्रस्ताव रखा जाएगा। व्यापक विचार विमर्श के बाद इस पर अंतिम निर्णय किया जाएगा।
प्रो. भागीरथ बिजारणियां, कुलपति, एमजीएसयू बीकानेर
दीक्षांत परेड़ आज, एडीजे पहुंचे बीकानेर
पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के आरक्षी एवं पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल के आरक्षी वाहन चालकों का संयुक्त दीक्षांत परेड़ समारोह शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे पीएमडीएस परेड ग्राउंड में होगा। कमांडेंट सलविन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आम्र्ड के. नरसिम्हा राव होंगे। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आम्र्ड के. नरसिम्हा राव दोपहर में बीकानेर नाल एयरपोर्ट पर पहुंचे।
यहां उन्होंने आरएएसी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर तीसरी बटालियन आरएसी के कमांडेंट बन्नेसिंह, दसवी बटालियन आरएसी के डिप्टी कमांडेंट नरेन्द्र गोदारा, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के कमांडेंट सलविंदर सिंह, मल्ली एयरपोर्ट डायरेक्टर राधेश्याम मीणा, मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी हिमांशु शर्मा, नाल सीआे धरम पूनिया, सुरक्षा अधिकारी पंकज सैनी आदि साथ थे।
Published on:
4 May 2018, 7:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.