11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में सिंचाई के बहाने ले जाकर पिता ने किया था बेटी से बलात्कार, फिर मामला दर्ज होने पर उठाया ऐसा खौफनाक कदम

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rape case

rape case

बीकानेर/छतरगढ़। एक व्यक्ति पर 13 साल की पुत्री से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामला उजागर होने के बाद आरोपी पिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नाबालिग पुत्री को खेत में सिंचाई के बहाने ले जाकर बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। गत 14 अगस्त को पीडि़ता ने अपनी मां-दादी को आपबीती सुनाई। इसके बाद उसके नाना ने छतरगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीडि़ता का सोमवार को मेडिकल कराया जाएगा। बलात्कार का मामला छतरगढ़ थाने में दर्ज होने के बाद आरोपी ने घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी, साले-साली व ससुर पर परेशान करने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाकर अलग मामला दर्ज कराया है।

बालक से यौन शोषण, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
सवाईमाधोपुर। कोतवाली थाने में एक महिला ने 13 वर्षीय बेटे के साथ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार उसका बेटा शनिवार को विद्यालय से इंटरवेल के दौरान सहपाठी के साथ बाहर गया था। रास्ते में आरोपी चन्द्रप्रकाश ने अनाज के कट्टे अन्दर रखने के बहाने बुलाकर यौन शोषण किया। उसके साथी ने बाहर से वीडियो बना लिया और आसपास के लोगों को बुलाकर नाबालिग को बाहर निकाला। वीडियों वायरल होने के बाद पुलिस ने बालक व परिजनों को तलाशा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घर में घुसकर मासूम से बलात्कार का प्रयास
जयपुर। खो नागोरियान थाना इलाके में रविवार अलसुबह घर में घुसकर वहशी अमीद ने वहां सो रही 11 साल की मासूम से बलात्कार का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस सम्बन्ध में बालिका की मां ने मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि वह घर पर बच्ची के साथ सो रही थी। इसी दौरान अमीद घुसा और बालिका के साथ बलात्कार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।