10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब गर्मी की छुट्टियों में भी बच्चों को मिलेगा मिड-डे मील

सरकारी स्कूलों के बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में भी मिड-डे मील योजना के तहत पोषाहार मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 10 May 2018, 9:10 AM IST

बीकानेर . जिले के ९२ अभावग्रस्त गांवों के सरकारी स्कूलों के बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में भी मिड-डे मील योजना के तहत पोषाहार मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) ने जिले के अभावग्रस्त गांवों की सूची ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को भेजते हुए इन गांवों के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को पोषाहार वितरण करने की व्यवस्था करने को कहा है। जिले की लूणकरणसर तहसील में 29 राजस्व गांव, नोखा व पांचू तहसील के 17 और पूगल तहसील के 6 राजस्व गांवों को खरीफ की फ सल में 50 प्रतिशत से अधिक खराब होने से अभावग्रस्त घोषित किया गया है।

33 प्रतिशत से अधिक खराबे वाले गांव
जिले में 42 राजस्व गांवों में खरीफ की फसल 33 प्रतिशत से अधिक खराब होने से इन गांवों को भी अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इनमें लूणकरनसर तहसील के 8, नोखा तहसील के 33 व छतरगढ़ तहसील का एक गांव शामिल है। प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी ने 92 राजस्व गांवों की सूची ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को भेजी है। संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों ने इन गांवों के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढऩे वाले बच्चों के लिए छुट्टियों में भी पोषाहार देने की व्यवस्था के लिए संस्था प्रधानों को पोषाहार प्रभारियों को पाबंद करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशिक्षण में कैसे पहुंचेंगे प्रभारी

इन गांवों में कार्यरत जिन पोषाहार प्रभारियों को प्रशिक्षण में बुलाया गया है, उनके सामने समस्या आ गई है कि वे प्रशिक्षण में भाग लें या मिड-डे मील की व्यवस्था करें। प्रशिक्षण शिविर में अनुपस्थित रहने पर मई का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है और पोषाहार न पकाने पर जिम्मेदारी भी इन्ही की निर्धारित करने की बात आदेशों में कही गई है। यही नहीं उन एकल विद्यालयों के शिक्षकों के सामने भी इन दोहरे आदेशों को लेकर असमंजस है।

फुटबॉल प्रतियोगिता आज से
बीकानेर. मास्टर उदय क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को पुष्करणा स्टेडियम में अंडर १४ जिलास्तरीय सेवन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता शुुरू होगी। संयुक्त सचिव शिवशंकर बोहरा ने बताया कि इसमें आठ टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जाएगी।