
accused arrested
बीकानेर. शहर के अलग-अलग स्थानों में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से १४ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। दोनों आरोपित नशे के आदी हैं। आरोपितों को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जिला पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा के निर्देश पर हुई पुलिस ने यह कार्रवाई की। सदर थानाधिकारी ऋषिराज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कोरियों के मोहल्ले के हुसैन उर्फ बॉबी (२१) तथा शाहरुख हैं। पुलिस के अनुसार आरोपित नशे के लिए मोटरसाइकिलें चुराते और औने-पौने दाम में बेच देते। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपितों से चोरी की और वारदातों का खुलासा हो सकता हैं।
यूं हुआ खुलासा
दोनों आरोपितों को एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा था। दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो मोटरसाइकिलें चुराना स्वीकार कर लिया। आरोपितों की निशानदेही पर १४ मोटरसाइकिलें जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने पीबीएम अस्पताल, कचहरी परिसर, भ्रमण पथ तथा अन्य स्थानों से बाइक चुराई थी।
पकड़ेंगे खरीदारों को भी
पुलिस के अनुसार आरोपितों ने शहर में चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचा है, तो एेसे खरीदारों से भी पूछताछ की जाएगी। उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक गोदारा के निर्देशन में सीओ सदर राजेन्द्र सिंह व सदर थानाधिकारी ऋषिराज सिंह ने उप निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई। इसमें विनोद कुमार, साहबराम, लक्ष्मण नेहरा, कानाराम तथा कन्हैया लाल थे।
बाइक चोर रिमांड पर
बीकानेर. कोटगेट थाना पुलिस की पकड़ में आए बाइक चोर को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार वैद्य मघाराम कॉलोनी निवासी राजकुमार उर्फ राजू जाट को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में मटका गली से गिरफ्तार किया गया। आरोपित को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
Published on:
16 Jun 2018 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
