10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात दिन से शहर में सफाई ठप, उफन रहे सीवर चैम्बर

शहर में सात दिन से सीवरेज का मैन्युअल सफाई कार्य ठप पड़ा है। इससे जगह-जगह सीवरेज चैम्बर जाम हो गए और गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 2 Sep 2018, 8:41 AM IST

nagar nigam bikaner

nagar nigam bikaner

बीकानेर. शहर में सात दिन से सीवरेज का मैन्युअल सफाई कार्य ठप पड़ा है। इससे जगह-जगह सीवरेज चैम्बर जाम हो गए और गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। कुछ स्थानों पर घरों में भी गंदा पानी पहुंच रहा है। कोटेशन पर काम कर रही फर्म के इस काम से हाथ खींच लेने पर उन क्षेत्रों में अधिक समस्या हो गई है, जहां मैन्युअल सीवरेज सफाई कार्य ही संभव है।

सफाई नहीं होने से सीवरेज जाम की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। छोटी गलियों और संकरी सड़कों पर सुपर सक्शन मशीन नहीं पहुंच पा रही और वहां सीवरेज सफाई का कार्य नहीं हो पा रहा है। २६ अगस्त से बंद हुए कार्य के बाद अब समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
कोटेशन के आधार पर काम कर रही फर्म ने राशि बढ़ाने की शर्त रखते हुए मैन्युअल काम २६ अगस्त से बंद किया हुआ है। वर्षों से सीवरेज सफाई का काम कर रहे श्रमिक निगम में स्थायी नौकरी की भी मांग कर रहे है। वहीं निगम प्रशासन सीवरेज के मैन्युअल सफाई शुरू नहीं करवा पा रहा है।

मैन्युअल सफाई नहीं होने से नगर निगम की चिंता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा को लेकर निगम अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है, वहीं हर रोज कई स्थानों से सीवरेज चैम्बर जाम होने व गंदा पानी सड़कों पर फैलने की शिकायतें मिल रही हैं। निगम अधिकारी ६ सितम्बर से पहले सीवरेज सफाई का कार्य शुरू करवाने में जुटे हुए हैं। फर्म को मनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

जगह-जगह चैम्बर जाम
सफाई नहीं होने से पुलिस लाइन रोड, सर्वोदय बस्ती, कमला कॉलोनी, मुख्य डाकघर के पास, धोबी तलाई सहित पांच दर्जन से अधिक स्थानों पर सीवरेज जाम की स्थिति बनी हुई है। लोग परेशान हो रहे हैं। उन्हें गंदे पानी के बीच से निकलना पड़ रहा है।

आंदोलन की चेतावनी
समस्याओं से लोग परेशान हैं। एक सप्ताह से सीवरेज का मैन्युअल सफाई कार्य बंद है। महापौर आमजन को हो रही परेशानियों से बेखबर है। सत्तारूढ़ भाजपा बोर्ड में आपसी गुटबाजी से शहर की जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दो दिन में अगर समस्या का हल नहीं निकाला गया तो कांग्रेस आन्दोलन करने को मजबूर होगी।
जावेद पडि़हार, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम बीकानेर

कर्मचारी करे तैयार
सीवरेज सफाई के लिए निगम ठेकेदार फर्म के भरोसे है। निगम में सफाई के सभी संसाधन उपलब्ध है। निगम प्रशासन अपने स्थायी कर्मचारियों को सीवरेज सफाई कार्य के लिए प्रशिक्षित करे, ताकि ठेकेदार फर्म के आए दिन काम बंद करने की समस्या से निजात मिल सके और आमजन परेशान भी नहीं हो। निगम कर्मचारी काम करेंगे तो फर्म दी जानी वाली राशि की बचत होगी।
आदर्श शर्मा, पार्षद, नगर निगम बीकानेर

जल्द शुरू होगा काम
सीवरेज सफाई कार्य बंद होने को निगम गंभीरता से ले रहा है। इसके जल्द शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। ठेकेदार फर्म से बात हो गई है, जल्द सीवरेज सफाई का कार्य शुरू होगा।
नारायण चौपड़ा, महापौर, नगर निगम बीकानेर