15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरुस्थलीय क्षेत्र में देशी के बजाय बढ़ रहे प्रवासी पक्षी

राजस्थान के वन्यजीवों और पक्षियों पर मौसमीय बदलावों, संरक्षण और संवद्र्धन में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 25 Sep 2017, 9:17 AM IST

Wildlife

पारिस्थितिकी बदलाव से वन्यजीवों एवं पक्षियों पर अनुकूल-प्रतिकूल प्रभाव, उनके स्वास्थ्य, संवद्र्धन और संरक्षण के कारकों पर वन्यजीव प्रबंधन एवं स्वास्थ्य केन्द्र ने डाटाबेस तैयार किया है। राजस्थान के वन्यजीवों और पक्षियों पर मौसमीय बदलावों, संरक्षण और संवद्र्धन में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं।

इससे प्रदेश में कई प्रजातियों के वन्यजीव घट रहे हैं। गोडावन जैसा पक्षी तो लुप्त प्राय: हो रहा है। वहीं नहर आने से मरुस्थलीय क्षेत्र में कृषि इलाका बढ़ गया है। इससे इन इलाकों में वन्यजीवों का विचरण क्षेत्र कम हो गया। इसका असर वन्यजीवों के संवद्र्धन पर पड़ा है, जबकि इस इलाके में प्रवासी पक्षियों की तादाद बढी है।

मरुस्थलीय इलाके के वन्यजीव हरिण, लोमड़ी, जंगली बिल्ली पर पारिस्थितिकीय बदलावों का असर ज्यादा हुआ है। राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के वन्यजीव प्रबंधन एवं स्वास्थ्य केन्द्र में प्रदेश के वन्यजीवों के स्वास्थ्य, संरक्षण एवं प्रबंधन पर 2012 से काम चल रहा है।

राज्य में वन्यजीवों में पाई जाने वाली बीमारियों को भी चिह्नित कर इसका डाटाबेस तैयार किया गया है। वन्यजीवों में अन्त: परजीवी तथा अन्य रोगों से स्वास्थ्य प्रबंधन का प्रारूप तैयार किया गया है। प्रवासी पक्षियों के आने में कौन सा मौसम अनुकूल रहता है, इसका पूरा ग्राफ तैयार किया गया है।

मौसम का डेटा भी ले रहे
राज्य के जन्तुआलयों व बायोलॉजिकल पार्कों में वन्यजीवों के इलाज व घायलों की चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। इस केन्द्र की ओर से विश्व के सबसे बड़े डंपिंग क्षेत्र जोहड़ बीड कंजर्वेशन रिजर्व में हर माह में तीन बार मौसम का डेटा लिया जाता है। इसमें क्षेत्र की नमी, तापमान और वायु की गति का आकलन होता है। किस मौसम में कौन से व कितने प्रवासी पक्षी आते हैं, कब ज्यादा मांसाहारी तथा शाकाहारी पक्षी आते हैं, केन्द्र ने इसकी रिपोर्ट तैयार की है।

इकोलॉजिकल चेंज
मरुस्थलीय इलाके में इकोलॉजिकल चेंज का वन्यजीवों पर व्यापक असर हुआ है। वन्यजीव प्रबंधन एवं स्वास्थ्य केन्द्र ने राज्यभर में वन्यजीवों के बचाव, नियंत्रण तकनीक का वन विभाग के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया है। बायोलॉजिकल पार्क और जू में रहने वाले वन्यजीवों के स्वास्थ्य एवं प्रबंधन पर केन्द्र काम कर रहा है।
प्रो. एके कटारिया, निदेशक, वन्यजीव प्रबंधन एवं स्वास्थ्य केन्द्र राजूवास बीकानेर