31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते हो सकता है बड़ा हादसा

रामबाग में जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों व कार्मिकों की लापरवाही के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 2 Oct 2017, 1:44 PM IST

Government school

सरकारी विद्यालय

लूणकरनसर. तहसील के ग्राम रामबाग में जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों व कार्मिकों की लापरवाही के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गांव के सरकारी विद्यालय के प्रवेशद्वार के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से हर समय हादसे की संभावना रहती है। इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद सुनवाई नहीं होने से रोष है।

ग्रामीण रणजीत सिंह ने बताया कि गांव के विद्यालय के मुख्य प्रवेशद्वार पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। रोजाना स्कूली बच्चे ट्रांसफार्मर के पास से गुजरते हैं तथा बरसाती दिनों में हादसे की संभावना ज्यादा रहने से लोग परेशान हैं। निगम की लापरवाही के चलते सुरक्षा के लिए ना तो तारबंदी है तथा ना ही चारदिवारी कर रखी है। ऐसे स्थिति में छोटे बच्चे नीचे से गुजरते है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को मुख्य प्रवेशद्वार से हटाकर किनारे स्थापित करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कार्य नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

श्रीडूंगरगढ़ में निकला ताजिये
श्रीडूंगरगढ़. पैगम्बर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की याद में रविवार को ताजिया निकाला गया। यहां ताजिया जामा मस्जिद से साढ़े ग्यारह बजे रवाना होकर मैन बाजार से होते हुए गांधी पार्क व पुलिस चौकी से तेलियान मोहल्ला से निकल कर कब्रिस्तान में सुपर्दे खाक किया गया।

अखाड़ा में भी कई युवकों ने करतब दिखाया। मुस्लिम समाज के लोगों ने कई जगह फल व मिठाई बांटी और शरबत भी पिलाया। इसमें शहीद कर्बला कमेटी ने व्यवस्थाएं सम्भाली। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी कैलाशचन्द्र मीणा, उप अधीक्षक जगदीश बोहरा, तहसीलदार ओमप्रकाश जांगिड़, थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई मौजूद थे।

सेल्फी फैशन मेन्स का शुभारंभ
नोखा. मरोठी चौक के बालाजी मेन्सन में सेल्फी फैशन की नई ब्रांच सेल्फी फैशन मेन्स का शुभारंभ हुआ। पंडित कन्हैया लाल के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नगरपालिका अध्यक्ष नारायण झंवर ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बजरंग कोठारी, सूरत प्रवासी उद्यमी नारायण बागड़ी, श्रीनिवास बागड़ी ने अतिथियों का स्वागत किया। शोरूम में जेन्ट्स वीयर की सभी प्रकार की वैरायटी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में नागरिक सेवा संस्थान अध्यक्ष आसकरण भट्टड़, घनश्याम भट्टड़ व गणमान्य लोग शामिल हुए।