जल उपभोक्ता संगम प्रबन्ध समिति अध्यक्ष शिवदत्त सिग्गड़ ने बताया कि 20 नवम्बर को खाजूवाला में अधीक्षण अभियन्ता विजयनगर, अधिशासी अभियन्ता खाजूवाला, राजस्व तहसीलदार व थानाधिकारी खाजूवाला के साथ किसानों का शिष्ट मण्डल ने वार्ता में नहर की सिल्ट निकालने तथा पूरा पानी दिलवाने की मांग पर धरना समाप्त किया गया लेकिन 5 दिसम्बर को रात्रि 2 बजे अंतिम छोर पर पानी मात्र पांच ईंच ही पहुंचा। इससे किसानों की बारियां भी पिट गई।