1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब मूंगफली बेचने वाले किसानों को नापनी पड़ेगी इतने किलोमीटर की दूरी

मूंगफली बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन कटवाने वाले किसानों को सरकार के निर्णय करीब 125 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 4 Jan 2018, 11:22 AM IST

 peanut

मूंगफली

लूणकरनसर. कस्बे के सरकारी समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र पर मूंगफली बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन कटवाने वाले किसानों को सरकार के निर्णय करीब 125 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ेगी। लूणकरनसर के किसानों का सरकार ने खरीद केन्द्र परिवर्तन कर खाजूवाला व छतरगढ़ के खरीद केन्द्र पर उपज बेचने के लिए संदेश भेजा है। सरकार के इस निर्णय को लेकर विधायक मानिकचंद सुराना ने विरोध जताते हुए स्थानीय खरीद केन्द्र पर उपज तुलवाने की मांग की है।

गौरतलब है कि लूणकरनसर के किसानों को 3 से 7 जनवरी तक खाजूवाला व छतरगढ़ के खरीद केन्द्र पर मूंगफली तुलवाई के टोकन जारी किए है। ऐसे में खाजूवाला जाने वाले किसानों को करीब 125 किलोमीटर व छतरगढ़ के केन्द्र के लिए करीब 85 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा।

इससे किसानों को परिवहन के लिए 5 से 7 हजार रुपए अतिरिक्त आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इसके अलावा 2 जनवरी को देर रात को 3 जनवरी को खाजूवाला व छतरगढ़ के खरीद केन्द्रों पर तुलवाई का संदेश आने से पहले दिन अधिकांश किसान उपज लेकर नहीं पहुंचने से वंचित रह गए है।

लूणकरनसर से खाजूवाला व छतरगढ़ के खरीद केन्द्र के तुलवाई के आदेश को लेकर विधायक मानिकचंद सुराना ने राजफैड की प्रबन्धक निदेशक वीणा प्रधान व सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक से दूरभाष पर वार्ता कर सरकार के निर्णय पर ऐतराज जताया है। उन्होंने बताया कि लूणकरनसर ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को खाजूवाला व छतरगढ़ के केन्द्रों पर उपज बेचने के लिए बाधित किया गया है। इस निर्णय को रद्द किया जाए। किसानों की उपज तुलवाने के लिए अतिरिक्त कांटे लगवाया जाए या खरीद की तारीख बढ़ाई जाए।

पेयजल आपूर्ति बहाल करने के प्रस्ताव भेजने के निर्देश
बीकानेर . अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) यशवंत भाकर ने ग्राम पहलवान का बेरा में बुधवार को जनसुनवाई की। उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए सम्बन्धित विभाग के अभियंता को प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने 1 एसडब्ल्यूएम में डिग्गी की निर्माण, 6 बीएलडी में सार्वजनिक डिग्गी को जोडऩे वाली पाइप लाइन को ठीक करवाने, गांव खेरूबाला की क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करवाने और 5 बीएलडी में पेयजल टंकी की सफाई करवाने की आवश्यकता जताई।

इस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए प्रस्ताव बनाकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता भिजवाने के निर्देश तहसीलदार को दिए। उपसरपंच जन्नत ने ग्रामीणों की ओर से पहलवान का बेरा में ग्राम सेवा सहकारी समिति का भवन का निर्माण करवाने, गांव में पशुचिकित्सक की व्यवस्था करवाने, स्थाई एएनएम की नियुक्ति, श्मशान, कब्रिस्तान और हड्डी रोडा के लिए भूमि आवटित करने की मांग की। इस पर भाकर ने पटवारी को हड्डी रोड़ा जमीन के सम्बन्ध में मौका निरीक्षण कर प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। इसमें ग्राम सेवक, पटवारी, गिरदावर और आंगनबाडी कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे।