19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुविधा सम्पन्न होगा हमारा टाउन हॉल, कलाकारों की सुविधा के लिए ग्रीनरूम में भी लगेगा एसी, देखिये वीडियो

म्यूजियम सर्किल स्थित टाउन हॉल अब जल्द ही अपने नए रूप में नजर आएगा।

2 min read
Google source verification
town hall

टाउन हॉल

बीकानेर . म्यूजियम सर्किल स्थित टाउन हॉल अब जल्द ही अपने नए रूप में नजर आएगा। नगर विकास न्यास कि ओर से टाउन हॉल के नवीनीकरण पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके है। अभी कूलिंग सिस्टम लगाने सहित कई कार्य और किए जाने है। इसके बाद रंगकर्मी और दर्शकों को सुविधा सम्पन्न टाउन हॉल उपलब्ध होने लगेगा।

न्यास की ओर से टाउन हॉल नवीनीकरण कार्य में लाइट और साउंड सिस्टम के साथ बैठने की व्यवस्था में बदलाव किए गए है। आठ साल से टाउन हॉल की देखरेख कर रहे भवानी शंकर सोलंकी के अनुसार करीब पचास साल पुराने टाउन हॉल में पहली बार इतना बड़े पैमाने पर बदलाव किए जा रहे है।

छत को नया रूप देकर साउड के अनुकूल तैयार किया गया है। एसी और कूलिंग सिस्टम लगाने का कार्य चल रहा है। जो करीब दो महीने में पूरा हो जाएगा। रंगकर्मी सुधेश व्यास ने बताया कि टाउन हॉल का नवीनीकरण रंगकर्मीयों के लिए तोहफे से कम नहीं है।

हॉल में लाइट और साउंड सिस्टम बदला जा रहा है। साथ ही दर्शकों को भी गर्मी और सीटों के बीच फांसला कम होने से बैठने में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। इससे रंगकर्मीयों में काफी उत्साह है।

अतिथियों के लिए लगेंगे सोफे
टाउन हाल में पहले २६५ सीटें लगी हुई थी। सीटों के बीच फांसला कम होने से दर्शकों को असुविधा होती थी। नवीनीकरण के दौरान हॉल में १५ सीटें कम कर सीटों के बीच खाली जगह को बढ़ाया गया है। अब हॉल में २५० सीटें रखी गई है। साथ ही अतिथियों के लिए आगे की पंक्ति में सोफे भी लगाए गए है ताकि उनकी अलग से पहचान रहे।

ग्रीनरूम में लगेगा एसी

दर्शकों को अब गर्मी में कार्यक्रम देखते पसीनें से भीगना नहीं पड़ेगा। नवीनीकरण कार्य के तहत टाउन हाल को एयर कूल्ड बनाया जा रहा है। साथ ही कलाकारों की सुविधा के लिए ग्रीनरूम तक में एसी लगाया जा रहा है।

रंगकर्मियों की जरूरत के अनुरूप काम
टाउन हॉल पर करीब दो करोड़ रुपए तक खर्च होने का अनुमान है। नवम्बर २०१७ में नवीनीकरण कार्य शुरू किया जो जून तक पूरा होने की उम्मीद है। रंगकर्मियों को बुलाकर नवीनीकरण के दौरान किए जा सकने वाले बदलावों पर राय ली गई। उनकी मांग पर कूलिंग सिस्टम लगाने का अतिरिक्त कार्य भी प्रोजेक्ट में शामिल किया है।
आरके जायसवाल, सचिव, नगर विकास न्यास।


बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग