4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाबी कलाकार अखिल के शो में भगदड़, स्टेज गिरा

पंजाबी गायक अखिल के रेलवे स्टेडियम में हुए शो के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान स्टेज भी नीचे गिर गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 20 Nov 2017, 1:32 PM IST

stampede in show

शो में भगदड़

बीकानेर . पंजाबी गायक अखिल के रेलवे स्टेडियम में हुए शो के दौरान रविवार रात को भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान स्टेज भी नीचे गिर गया। लोगों ने जैसे-तैसे अपने को भगदड़ से बचाया। हालांकि सूचना मिलने के तुरन्त बाद मौके पर पुलिस जाब्ता पहुंच गया और भीड़ को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार गायक अखिल ने एक गाने के बाद दूसरा गाना शुरू किया ही था कि लोग स्टेज पर चढऩे के लिए आगे बढऩे लगे। इन्हें कलाकार के साथ आए बाउंसरों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। अनियंत्रित लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच भगदड़ मच गई, जिसके बाद अखिल स्टेज से नीचे उतरकर चले गए। रेलवे स्टेडियम में रात तक टूटी और बिखरी कुर्सियां पड़ी रही।


नि:शुल्क ध्यान शिविर में सिखाए योग के गुर
बीकानेर. जवाहर पार्क स्थित महर्षि पतंजलि योग भवन में चल रहे नि:शुल्क योग और ध्यान शिविर में रविवार सुबह योग के गुर सिखाए। शिविर में योग से आरोग्य का संदेश दिया गया। योग गुरु दीपक शर्मा ने तनाव को कम करने के लिए सहज ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया।

इसके बाद वृक्षासन, आसन, हाईट बढ़ाने के ताड़ासन, पश्चिमोतासन, हलासन, सर्वांगासन का अभ्यास करवाया। शिविर में बडी संख्या में लोगों ने योग के विभिन्न आसन किए। शिविर में कन्हैयालाल सुथार, भंवरलाल सुथार, घनश्यामदास किराडू, विजयलक्ष्मी राजपूरोहित, भंवरी देवी , गणेश व्यास, प्रहलाद चौधरी आदि उपस्थित थे।

कार्यकारिणी का विस्तार, रेणु जोशी महामंत्री मनोनीत
बीकानेर. श्री छ:न्याति ब्राह्मण महासंघ (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष आशा पारीक ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रेणु जोशी को महामंत्री, ईला पारीक उपाध्यक्ष, अर्चना शर्मा सह सचिव, प्रीति शुक्ला कोषाध्यक्ष, सारीका पारीक संगठन मंत्री तथा अरुणा जोशी को प्रचार मंत्री मनोनीत किया। इसी प्रकार संतोष बोहरा, सुधा सारस्वत, सुमन नेहवाल, मीनाक्षी जाजड़ा, पार्वती खांखरा, अरुणा शर्मा, सरीता पारीक
तथा सावित्री पारीक को सदस्य बनाया गया।