1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रियों से मधुर व्यवहार की सीख, किया स्टेशन का निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेल अधिकारियों की बैठक ली और कहा कि पूरा स्टाफ यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 1 Nov 2017, 12:26 PM IST

Inspection station

स्टेशन का निरीक्षण

बीकानेर . 'यह चादर कहां धुलती है, प्रेस कैसे करते हैं।' कुछ इस तरह के सवाल रेलवे के यातायात सदस्य मोहम्मद जमशेद ने मंगलवार को स्टेशन के पास रनिंग रूम में अधिकारियों से किया। जब उन्हें बताया गया कि इनकी धुलाई स्टेशन पर मैकेनाइज्ड लॉण्ड्री में ही होती है तो उन्होंने संतोष जताते हुए इसे बेहतर तरीके से करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने अन्य व्यवस्था का जायजा लिया।

बाद में उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेल अधिकारियों की बैठक ली और कहा कि पूरा स्टाफ यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करें। उनकी सुविधाओं में विस्तार के लिए सुझाव भी लिए। इससे पहले मो. जमशेद ने रनिंग रूम में ठहरे इंजन चालक, गार्ड से भी व्यवस्था के बारे में पूछा। एक चालक ने बताया कि एक कमरे में आठ बेड ज्यादा होते हैं, इन्हें कम करने से थोड़ी सुविधा रहेगी। इस पर उन्होंने सुझाव पर अमल करने की बात कही।

उन्होंने रनिंग रूम लॉबी का भी जायजा लिया। मोहम्मद जमशेद के साथ मंडल रेल प्रबंधक एके दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक सुरेश चंद्रा, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सीआर कुमावत, मंडल सुरक्षा आयुक्त डीके शुक्ला, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर एनके शर्मा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक जितेन्द्र शर्मा, आरपीएफ थाना प्रभारी एसएस आनंद, जीआरपी थाने के रतनसिंह सहित जयपुर से आए रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

सुविधाओं का जायजा
यातायात सदस्य ने सुबह करीब सवा दस बजे से प्लेटफार्म पर साफ-सफाई, वेटिंग हॉल, मुसाफिरखाने में सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष में कार्य प्रक्रिया से रूबरू हुए। इससे पूर्व सुबह लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था का जायजा लिया।

वृद्धाश्रम में कराया भोजन
बीकानेर. श्री साधुमार्गी जैन महिला समिति की ओर से देवउठनी एकादशी पर मंगलवार को अपनाघर वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों को भोजन कराया। उनको दवाइयां भी वितरित की। अध्यक्ष कंचन छल्लाणी के नेतृत्व में पहुंची महिला समिति की सदस्य मंजू, कंचन पुगलिया, ममोल सोनावत, संगीता, विमला देवी, पुष्पा देवी बोथरा आदि मौजूद रही।