1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले 48 घंटे में बदलेगा प्रदेश का मौसम, होगी बारीश बढ़ जाएगी ठंड़

प्रदेश के उत्तर पूर्व और पश्चिमी इलाकों में सर्द हवाएं चलने और पारे में गिरावट से सर्दी के तीखे तेवर बने रहने की संभावना है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 1 Nov 2017, 12:17 PM IST

Winter

जयपुर। प्रदेश में धीमी रफ्तार से सर्दी का असर बढ़ रहा है वहीं अगले 48 घंटे में सर्दी का जोर बढऩे की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।

मौसम तंत्र सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में स्थानीय मौसम तंत्र सक्रिय होने से अगले एक दो दिन में बारिश होने का अनुमान है, जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश के उत्तर पूर्व और पश्चिमी इलाकों में सर्द हवाएं चलने और पारे में गिरावट से सर्दी के तीखे तेवर बने रहने की संभावना है।

राजधानी में आज सुबह हवा में मौजूद नमी से सर्दी का जोर बना रहा। हालांकि सुबह हवा की रफ्तार थमी रही, लेकिन फिर भी सूर्योदय के समय तक मौसम सर्द होने के कारण शहरवासियों को ठिठुरन महसूस हुई। रात के अलावा दिन के तापमान में भी बीते चौबीस घंटे में कमी आई है और दिन में धूप के तीखे तेवर भी अब नरम पडऩे लगे हैं।

Read More: शाहपुरा हादसे में गर्भस्त शिशु समेत अब तक 14 की मौत, मृतक आश्रितों को 10-10 लाख का मुआवज़ा

जयपुर के तापमान में आई कमी

जयपुर में बीती रात के तापमान में आंशिक कमी आई और पारा 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं आज सुबह नौ बजे दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अगले चौबीस घंटे में दिन का तापमान 33 डिग्री व रात में पारा 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Read More: राजस्थान के इन ‘हीरों‘ की चमक बिखरी खेल के मैदान पर, विदेशों में भी फहराया तिरंगा

तापमान में उतार-चढ़ाव

प्रदेश के अन्य जिलों में भी रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा है। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में रात का तापमान 9.0 डिग्री रहा वहीं मैदानी इलाकों में उदयपुर में पारा 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू व श्रीगंगानगर में 13.9, जोधपुर 16.1, कोटा 17.3, अजमेर 17.6, बीकानेर 19.9, बाड़मेर 20.3 व जैसलमेर में रात का तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।