5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की गलफांस बनी घी लदी जीप, जाने क्या है पूरा मामला

कोटगेट थाना क्षेत्र में दो पक्षों के झगड़े में पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक की ओर से पकड़ी गई जीप से बखेड़ा खड़ा हो गया।
2 min read
Google source verification
Police dispute

Police dispute

बीकानेर. कोटगेट थाना क्षेत्र में बुधवार रात दो पक्षों के झगड़े में पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक की ओर से पकड़ी गई जीप से बखेड़ा खड़ा हो गया। जीप में घी भरा हुआ था, जिसे पुलिस ने एक बार छोड़ दिया लेकिन, पुलिस के आला अधिकारियों तक मामला पहुंचने पर रात को ही जीप वापस थाने लाए। अब दूसरा पक्ष नकली घी को बदलकर असली घी जीप में भरने का आरोप लगा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दे दिए है।

हुआ यूं कि बुधवार रात को सुनारों की बगेची के पास दो पड़ोसियों में जीप खड़ी करने की बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसमें एक महिला के चोटें भी आई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस विवाद का कारण बनी जीप और दो युवकों को पकड़कर थाने ले आई। बात यही पर ही खत्म नहीं हुई। बाद में पुलिस ने जीप को रात करीब दो बजे छोड़ दिया। इससे दूसरा पक्ष पुलिस पर आरोपितों से मिलीभगत का आरोप लगाने लगा। देर रात मामला कोटगेट थाना सीआई और उच्च अधिकारियों की जानकारी में आया तो उन्होंने थाने में मौजूद स्टाफ को फटकार लगाई। इसके बाद तड़के करीब चार बजे जीप वापस थाने लेकर आए।

घी की जांच के लिए सीएमएचओ को दी सूचना सीआइ वेदप्रकाश लखोटिया ने बताया कि घी की जांच के लिए सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा को सूचना दी तो उन्होंने फूड निरीक्षक नहीं होने से जांच कराने में असमर्थता जताई। इसके बाद संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं बीकानेर जोन को सूचना दी गई। गाड़ी छोडऩे और उसमें लदे माल की जांच कर रहे हैं। दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

तीन युवकों पर देर रात हमला

बीकानेर. सार्दुल सर्किल पर बुधवार देर रात को तीन युवकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे दो जनों के चोटें आई। इस संदर्भ में कोटगेट पुलिस ने चौतीना कुआं निवासी हेमन्त गुर्जर के पर्चा बयान पर हारुन, सद्दाम व दो-तीन अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। उसने बयान में बतया कि बुधवार रात को वह अपने दो साथियों मंगेज मारु और संजय गुर्जर के साथ सार्दुल सर्किल से घर की तरफ आ रहा था। तभी सार्दुलसिंह सर्किल पर उक्त लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग