डॉ. पी. कुमारासामी ने भारतीय पशुधन संपदा की उत्पादकता बढ़ाने के लिए बॉयोइन्फरमेटिक्स तकनीक के उपयोग पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। तकनीकी सत्र में डॉ. रवीन्द्र सिंह, डॉ. कृतिका गहलोत और डॉ. सुनीता मीना ने अपने शोध कार्यों को प्रस्तुत किया। प्रो. जी.सी. गहलोत ने बताया कि सेमिनार के अंतिम दिन शनिवार को प्रात: 9 बजे वेटरनरी ऑडिटोरियम में रणनीतिक परिचर्चा होगी।