11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुरू हुई एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया, निर्माण के लिए मिट्टी की जांच

एलीवेटेड रोड निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। रोड के लिए मिट्टी की जांच और स्ट्रेंथ चैक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 30 May 2018, 2:39 PM IST

elevated road construction

elevated road construction

बीकानेर . एनएचएआइ ने एलीवेटेड रोड निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। रोड के लिए मिट्टी की जांच और स्ट्रेंथ चैक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एनएचएआइ अधिकारियों ने बताया कि सार्दुल सर्किल से कोटगेट थाना तक करीब तीस स्थानों पर जमीन में बोर कर मिट्टी निकाली जाएगी व मिट्टी व मजबूती की जांच की जाएगी। मंगलवार को फोर्ट स्कूल के पास बोर कर मिट्टी निकालने का कार्य किया गया।

एलीवेटेड रोड के विरोध में फिर लामबंद हुए व्यापारी
बीकानेर. सार्दुलसिंह सर्किल से कोटगेट थाना तक प्रस्तावित एलीवेटेड रोड के विरोध में सर्किल से लेकर स्टेशन रोड तक के व्यापारी लामबंद हो गए हैं। बीकानेर व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारी मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता से मिले और एलीवेटेड रोड पर आपत्ति जताते हुए इसके निर्माण पर रोक की मांग की।

व्यापारियों ने कलक्टर के साथ बैठक में बताया कि कोटगेट रेलवे फाटक की समस्या के समाधान के बगैर एलीवेटेड रोड बनाने का औचित्य नहीं है। एलीवेटेड रोड से और परेशानी बढेग़ी। इससे सैकड़ों दुकानें और हजारों लोग प्रभावित होंगे।

व्यापारियों ने कहा कि एलीवेटेड रोड निर्माण में पुराने शहर का ध्यान नहीं रखा गया है, जबकि रेलवे फाटक पर जाम की समस्या से सबसे ज्यादा पुराने शहर के लोग प्रभावित हो रहे हैं। कलक्टर ने उन्हें सभी आपत्तियां निर्धारित समय में देने के लिए कहा। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरपत सेठिया और उपाध्यक्ष सोनूराज आसूदानी सहित अन्य व्यापारियों ने कलक्टर को ज्ञापन देकर आपत्ति जताई।


१७० स्ट्रक्चर होंगे प्रभावित
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों ने कलक्टर को बताया कि एलीवेटेड रोड निर्माण में १७० स्ट्रक्चर प्रभावित होंगे। इनको चिह्नित कर लिया गया है। एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुभाष जानू तथा उप महाप्रबंधक सहीराम ने कलक्टर को अन्य जानकारी भी दी।

मॉडल से बताई समस्या
व्यापारियों ने कलक्टर को एलीवेटेड रोड निर्माण से होने वाली समस्याओं को दो मॉडल के माध्यम से बताया। व्यापारियों ने बताया कि इस रोड से व्यवस्था सुगम होने की बजाय लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम की समस्या का समाधान एलीवेटेड रोड नहीं है।