
केन्द्र सरकार के सहयोग से बीकानेर में ऊंटनी के दूध की प्रसंस्करण की यूनिट लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पशु पालन निदेशक के साथ अधिकारियों की टीम ने ऊंटनी दूध प्रसंस्करण यूनिट के विकल्पों के बारे में अध्ययन
किया है। टीम ने राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान केन्द्र के निदेशक के साथ प्रोजेक्ट पर चर्चा।
ऊंटनी दूध संकलन एवं प्रसंस्करण के पायलट प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की अनुमति दी गई है। पशु पालन निदेशक ने राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान केन्द्र को राज्य सरकार की ओर से ऊंट को राज्य पशु घोषित करने के बाद इनके संवद्र्धन के लिए ऊंटनी के गर्भवती होने से बच्चा होने तक 10 हजार रुपए की सहायता राशि के आंकड़े मांगे है।
इसके आधार पर ऊंटनी के दूध का डाटा संकलित किया जाएगा। माना जा रहा है कि प्रदेश में ऊंटों की संख्या 3 लाख 80 हजार हैं। इसमें से आधी ऊंटनियां मानी जा रही है। जिले में एक हजार लीटर दूध संकलित कर प्रसंस्करण यूनिट लगाई जाएगी।
दो करोड़ के प्रस्ताव तैयार
&राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीस) में ऊंटनी के दूध की प्रसंस्करण इकाई लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रसंस्करण यूनिट के कमोबेश दो करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान केन्द्र केवल ऊंटनी के दूध का प्रसंस्करण करेगा। दूध संकलन एवं विपणन अन्य एजेंसी इसमें आरसीडीएफ भी शामिल करेगी।
डॉ. एनवी पाटिल, निदेशक राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान केन्द्र बीकानेर
जूनियर वर्ग का ट्रायल हुआ
जिला ताइक्वांडो संघ ने नवंबर में हनुमानगढ़ में होने वाली जूनियर स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जूनियर वर्ग का ट्रायल किया। इसमें 45 किलो भार वर्ग में युवराजसिंह, अंडर 49 किग्रा में माथुर गोल्ड, हिमांशु, अंडर 55 किग्रा वर्ग में हिमांशु पन्नू गोल्ड, आदित्य कुमार सिल्वर, अंडर 59 किग्रा में राजवीरसिंह भाटी गोल्ड, राहुल गुर्जर सिल्वर, अंडर 63 किग्रा में मन्नत अरोड़ा गोल्ड, प्रवीण सिल्वर, अंडर 73 किग्रा में पुखराजसिंह गोल्ड तथा छात्रा वर्ग में अंडर 49 किग्रा में मूमल भाटी गोल्ड, 68 किग्रा पूर्वी शर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
Published on:
23 Oct 2017 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
