5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होर्डिंग और साइन बोर्ड से शराब का प्रचार, नहीं उतारे अनधिकृत बोर्ड

शहर में शराब की दुकानों और जगह-जगह बड़े-बड़े साइन बोर्ड लगाकर शराब का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है । इस तरफ आबकारी विभाग ने आंखें मूंद रखी है ।

2 min read
Google source verification
Liquor stores

Liquor stores

बीकानेर. शहर में शराब की दुकानों और जगह-जगह बड़े-बड़े साइन बोर्ड लगाकर शराब का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है । इस तरफ आबकारी विभाग ने आंखें मूंद रखी है । राजस्थान पत्रिका की ओर से शराब का दवा की भांति प्रचार-्रप्रसार कर बेचने का मामला प्रमुखता से उठाने पर विभाग ने खानापूर्ति की कार्रवाई शुरू की है ।

आबकारी विभाग ने सोमवार को सिटी सर्किल की दो दुकानों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया । शहर में शराब के प्रचार-प्रसार वाले साइन बोर्ड ओर होर्डिंग के साथ दुकानों पर बड़े-बड़े अक्षरों में शराब लिखा हुआ है । शराब की दुकानों पर तय मानकों से काफी बड़े बोर्ड लगे हैं, जो काफी दूर से ही आमजन को दिखाई दे जाते हैं ।

शहर में दिनभर शराब की दुकानों के आगे से आबकारी अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन उन्हें यह अनाधिकृत बोर्ड नजर नहीं आते। शराब दुकानदारों ने दुकानों के साथ ही सड़कों पर ठेके का रास्ता बताने वाले एरो निशान तक लगा रख्ेा है। आबकारी सीआई सरिता भार्गव ने बताया कि सोमवार को सिटी सर्किल थाने में दो दुकानदारों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। पूगल व गजनेर की दो दुकानों के खिलाफ पहले से अभियोग दर्ज है। दारू का प्रचार-प्रसार करना गलत है। इस संबंध में सभी दुकानदारों को चेतावनी भी दी है। अब भी साइन बोर्ड नहीं हटाए तो कार्रवाई करेंगे।


पत्रिका ने उठाया मुद्दा

राजस्थान पत्रिका ने सोमवार को 'दवा की तरह दारू का प्रचार-प्रसारÓ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर कानून-कायदे ताक पर रखकर शराब के प्रचार के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद चेते आबकारी विभाग ने कई जगहों पर लगे होर्डिंग्स हटाए। वहीं दो के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया। उधर, कार्यवाहक आबकारी अधिकारी रश्मि से बात करने की कोशिश की गई तो फोन किसी
अन्य व्यक्ति ने उठाया और बात कराने में समर्थता जताई।