31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIVE: राहुल बोले! लोगों को डराता है गब्बर सिंह टैक्स यानी जीएसटी

शहर के मेडिकल कॉलेज मैदान में संकल्प महारैली को सम्बोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो जीएसटी यानी गब्बर सिंह टैक्स लगाया है वो लोगो को डराता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 10 Oct 2018, 4:44 PM IST

rahul gandhi

rahul gandhi

बीकानेर. शहर के मेडिकल कॉलेज मैदान में संकल्प महारैली को सम्बोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो जीएसटी यानी गब्बर सिंह टैक्स लगाया है वो लोगो को डराता है। उन्होनें कहा कि अगर आप गरीब है तो ये राज्य ओर केन्द्रीय सरकार आपके लिए कुछ नहीं करेगी।

मोदीजी तो केवल गरीब की जगह अनिल अंबानी को फायदा पंहुचाने के लिए आए है। उन्होनें तीस हजार करोड़ रूपये का सीधा फायदा अनिल अंबानी को पहुंचाया है। राफेल मामले पर प्रधानमंत्री एवं अनिल अंबानी को घेरते हुए उन्होनें कहा कि अनिल अम्बानी ने जिंदगी में कभी भी हवाई जहाज नहीं बनाया। मोदी जी ने सीधे तौर पर अंबानी को फायदा देने के लिए जनता का पैसा उसकी जेब में डाला है।

राहुल गाँधी आज राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर है। जयपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर वहां से विशेष विमान से बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पहुंचे जहाँ उनका स्वागत प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी, बी.डी कल्ला और काजी निजामुद्दीन सहित कई लोगों ने उनका स्वागत किया।

राहुल गाँधी के साथ राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलेट भी मौजूद थे। वे अपने काफिले के साथ नाल एयरपोर्ट से रवाना होकर बीकानेर के मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में पहुंचे। रास्ते में नाल से लेकर मेडिकल कॉलेज ग्राउंड तक जगह जगह लोगो ने फूलों से काफिले का स्वागत किया। राहुल गाँधी अभी संकल्प महारैली को सम्बोधित करेंगे।