विमल छंगाणी
Rajasthan Assembly Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भले ही भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने हजारों वोट प्राप्त किए हों, लेकिन कई बूथ ऐसे भी रहे, जहां भाजपा अथवा कांग्रेस के प्रत्याशियों को मिले वोट का आंकड़ा महज दो अंकों तक सिमट कर रह गया। इन बूथों पर भाजपा अथवा कांग्रेस के प्रत्याशी को सौ वोट भी नहीं मिल सके। बीकानेर पूर्व एवं बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कुल 400 बूथों पर मतदान हुआ। इनमें से 25 बूथ ऐसे भी रहे हैं, जहां भाजपा अथवा कांग्रेस के प्रत्याशी को सौ से भी कम वोट प्राप्त हुए। इनमें 19 बूथों पर भाजपा प्रत्याशियों को और 6 बूथों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को मिले वोट का आंकड़ा सौ से कम रहा।