नव शक्ति सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
बीकानेर. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु द्विवेदी ने मंगलवार को सूरदासाणी बगीची में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नव शक्ति सम्मेलन में भाजपा की राष्ट्रीय नीति के तहत बूथ प्रबंधन पर जोर दिया। वहीं रामायण के दृष्टांत देकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भरा तथा राजनीति समझाई गई। उन्होंने कहा कि राम को केवल सीता को लाना होता तो रावण पर आक्रमणकर ला सकते थे, लेकिन राम ने धर्म की स्थापना के लिए हर वर्ग को जोड़कर रावण का मुकाबला किया। भाजपा भी समाज के हर वर्ग को जोडऩे का काम कर रही है। सम्मेलन में पश्चिम विधानसभा के विधायक डॉ. गोपाल जोशी, महापौर नारायण चौपड़ा, जिलाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, जिला कार्यकारिणी, मोर्चा, मंडल के पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल रहे।