15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज की बसों में अब बिना टिकट के यात्री मिलें तो परिचालक को पड़ेगा भारी

रोडवेज की बसों में अब बिना टिकट के यात्री मिलेंगे तो परिचालक पर भारी पड़ सकता है। इसके लिए रोडवेज प्रबंधन सख्त कदम उठाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 24 Sep 2017, 12:42 PM IST

roadways bus

rajasthan roadwaysrajasthan news

बीकानेर. रोडवेज की बसों में अब बिना टिकट के यात्री मिलेंगे तो परिचालक पर भारी पड़ सकता है। इसके लिए रोडवेज प्रबंधन सख्त कदम उठाएगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। बीकानेर आगार से सभी रुटों पर बसों का अब आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। त्योहारों को देखते हुए रोडवेज उच्च प्रबंधन ने सभी प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं। इसमें साफ तौर कहा गया है कि बसों में सघन टिकट चैकिंग की जाए। दोषी पाए जाने वाले परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

आती हैं शिकायतें
रोडवेज सूत्रों की मानें तो कई बार निरीक्षण के दौरान रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्री मिलते है। इस पर अंकुश लगाने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।

सूचना से हो जाते हैं सतर्क
रोडवेज की टीम समय-समय पर निरीक्षण तो करती है, लेकिन कई बार वाट्सअप संदेश से दूसरी बसों के परिचालकों को इसकी भनक लग जाती है। ऐसे में वे सतर्क हो जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए रोडवेज प्रबंधन स्तर पर आकस्मिक निरीक्षण अन्य वाहनों से किया जाएगा।

चलाएंगे सघन अभियान
टिकट चैकिंग के लिए सघन अभियान चलाएंगे। मुख्यालय से निर्देश मिले हैं। इसके आधार पर जांच शुरू की जाएगी। टीम में दो निरीक्षक हैं, स्वयं भी जांच करता हूं। आवश्यकता पडऩे पर अन्य स्टाफ को भी जांच दल में शामिल किया जाता है।
रवि सोनी, मुख्य आगार प्रबंधक

जन आवास योजना के तहत निकाली लॉटरी
बीकानेर. मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत गंगाशहर क्षेत्र में निर्मित आवासों की लॉटरी शनिवार को निकाली गई। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने मंगलम आधार आवासीय योजना के तहत 2 बीएचके के 320 तथा 1 बीएचके के 100 आवासों की लॉटरी निकाली।

इस दौरान रांका ने न्यास की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। न्यास सचिव आरके जायसवाल ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना की जानकारी दी। उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि जिले में रोजगार के अवसर बढ़ें, इसके लिए आधारभूत सुविधाओं के विकास की जरूरत है। मंगलम ग्रुप के चेयरमैन एनके गुप्ता, निदेशक रामबाबू अग्रवाल एवं रामबाबू सराफ सहित अधिकारी मौजूद थे।