10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कहा राशन नहीं मिला तो करेंगे प्रदर्शन

उपभोक्ताओं ने गांव के उचित मूल्य दुकानदार के खिलाफ गरीबों के राशन को डकारने का आरोप लगाते हुए वहां के उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 6 Oct 2017, 10:48 AM IST

scam in ration distribution

राशन वितरण में गड़बडि़यां उजागर होने के बाद अब गांवों के लोग भी अपने राशन की मांग करने लगे हैं। गुरुवार को कोलायत क्षेत्र के खारिया मलिनाथ के उपभोक्ताओं ने गांव के उचित मूल्य दुकानदार के खिलाफ गरीबों के राशन को डकारने का आरोप लगाते हुए वहां के उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उचित मूल्य दुकानदार अपने चहेतों को ही राशन का वितरण करता है। सामान्य व्यक्ति राशन लेने जब पहुंचता है तो उसे राशन नहीं आने की बात कहकर टरका दिया जाता है। खारिया पातवतान निवासी हेतराम सींगड़, देवीलाल तथा श्रवणराम सहित अन्य ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि उन्हें पिछले महीनों में बांटे गए राशन की जांच की जाए, ताकि राशन की कालाबाजारी का खुलासा हो सके।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फर्जी तरीकों से आधार नम्बर को जोड़कर उचित मूल्य दुकानदार गरीबों के राशन की कालाबाजारी कर रहे हैं। गांव की एक महिला सुवटी ने आरोप लगाया कि उसे वर्ष २०१३ से २०१५ तक केवल एक माह का राशन मिला है।

इसी प्रकार गांव के देवीलाल, हेतराम, बागाराम, रामलाल, चम्पालाल, तुलसीराम, गीता, किशनलाल, बुधराम, ओमप्रकाश, रुघाराम, गुरदयाल, लिछमा, रुपाराम, ओमप्रकाश पुत्र अर्जुनराम, पन्नाराम, अखेसिंह, आसूसिंह, हेतराम, विशनाराम, गणेशाराम, जगमाल, फूलाराम, जगदीशसिंह, दलीप, ओमप्रकाश,जस्साराम सहित वंचित दर्जनों ग्रामीणों ने अपने राशन कार्ड की फोटो प्रति सौंपकर उन्हें वितरित हुए राशन की जांच करवाने की मांग की है।

मिली है लिखित शिकायतें
खारिया पातवतान के ग्रामीणों ने लिखित शिकायत व राशन कार्डाे फोटो प्रतियां प्रस्तुत की है इस संबंध
में जिला रसद अधिकारी को आगामी कार्यवाही के लिए लिखा गया है।
जयसिंह मेघवाल, उपखण्ड अधिकारी, श्रीकोलायत

आधार कार्ड का हो रहा दुरुपयोग
शहर और गांव के अधिकतर उचित मूल्य दुकानदार अपने स्टॉक को पूरा करने के लिए फर्जी तरीकों से राशन का उठाव कर रहे हैं। रसद विभाग की प्रारंभिक जांच में इस प्रकार के खुलासे होने लगे हैं। नाल गांव के जिस उचित मूल्य दुकानदार ने सात दिन में करीब छह हजार लीटर केरोसिन का वितरण किया, उसमें भी अधिकतर फर्जी आधार कार्ड का उपयोग किया था।

इसी प्रकार टीम में शामिल अधिकारियों ने बंगलानगर के टीकूराम नामक व्यक्ति से संपर्क किया, जिसने बताया कि उसने कभी राशन का उठाव नहीं किया, जबकि उसके खाते से नियमित राशन का उठाव हो रहा है। गुरुवार को टीम के अधिकारियों ने कोलायत और छतरगढ़ में स्टॉक और वितरण का मिलान किया, जिसमें प्रथम दृष्टया कई अनियमितताएं मिली हैं। छतरगढ़ में दो दुकानें बंद मिली थी।

होगी एफआईआर
टीम के अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान फर्जीवाड़े से जुड़े प्रकरणों को लगातार रिकॉर्ड किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित जानकारी को मुख्यालय को भेजा जाएगा, इसके बाद संबंधित उचित मूल्य दुकानदारों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। टीम में शामिल अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आएं। अगर उन्हें राशन नहीं मिल रहा तो इसकी शिकायत टीम में शामिल अधिकारियों को दें।