14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धीमी गति से पकड़े जा रहे निराश्रित पशु, एक पखवाड़े में पकड़े 130 पशु

शहर में आमजन के लिए समस्या बने निराश्रित पशुओं को पकडऩे का काम गति धीमी से हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 20 Feb 2018, 1:01 PM IST

Destitute animal

निराश्रित पशु

बीकानेर . शहर में आमजन के लिए समस्या बने निराश्रित पशुओं को पकडऩे का काम गति धीमी से हो रहा है। इस कारण आमजन को समस्या से राहत मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। नगर निगम की ओर से औसतन आठ पशु प्रतिदिन के हिसाब से 130 निराश्रित पशु पकड़े गए हैं। इन्हें नापासर रोड गाढ़वाला स्थित एक गोशाला में छोड़ा जा रहा है।

निगम अधिकारी इस सप्ताह से अधिक संख्या में निराश्रित पशुओं को पकडऩे की बात भी कह रहे हैं।
स्वच्छता निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि 18 फरवरी तक निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 119 निराश्रित पशुओं को पकड़ा और टैग लगाकर गोशाला में भेजा। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी से शुरू हुए इस कार्य में निगम की ओर से 130 निराश्रित पशुओं को पकड़ा जा चुका है।

संख्या पर संशय
गोवंश संरक्षण की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना जारी है। कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत के अनुसार निगम ने जो संख्या बताई है, इस पर संशय है। जिला प्रशासन और राज्य सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण में उदासीन हैं।

अब अधिक पकड़ेंगे
नगर निगम की ओर से शहर से निराश्रित पशुओं को पकडऩे का कार्य जारी है। पकड़े गए पशुओं के टैग लगाकर गाढ़वाला स्थित गोशाला में छोड़ा जा रहा है। शीघ्र ही अधिक निराश्रित पशुओं को पकड़ा जाएगा।

निकया गोहाएन, आयुक्त, नगर निगम बीकानेर

निराश्रित पशुओं की भरमार
पुराने शहर में निराश्रित पशुओं की भरमार है। आए दिन निराश्रित सांड की चपेट में आने से लोग घायल होकर अस्पतालों में पहुंच रहे है। सांड की टक्कर से जान भी जा चुकी है। होली के दौरान रम्मतों और अन्य आयोजनों के दौरान लोगों की भीड़ जमा होनेे तथा निराश्रित पशुओं के चपेट में आकर घायल होने की आशंका बनी हुई है।

कैशलेस ट्रांजेक्शन पर दिया जोर
बीकानेर. राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के वित्तीय साक्षरता केन्द्र एवं सुदर्शना नगर शाखा की ओर से नाबार्ड के सहयोग से डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। बैंकिंग सुविधाओं से वंचित ग्रामीण केन्द्र शिविर आयोजन की अध्यक्षता बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक समंदर सिंह गहलोत ने की।

वित्तीय साक्षरता समन्वयक ओमप्रकाश नीमवाल ने ऑनलाइन और कैशलेस ट्रांजक्शन की आवश्यकता पर बल दिया। शाखा प्रबंधक गौरव मोहे, प्रबंधक अरुण पंत ने बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने आरएमजीबी की डिजिटल एवं ऑनलाइन बैंकिंग को अपनाने का आह्वान किया।