4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर इस कमेंट से भड़के समुदाय विशेष के लोग, मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष पर कमेंट्स करने पर मामला गर्मा गया। समुदाय विशेष के लोग देर रात कोटगेट पुलिस थाने पहुंच गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 26 Mar 2018, 8:56 AM IST

social media

सोशल मीडिया

बीकानेर . सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष पर कमेंट्स करने पर मामला गर्मा गया। समुदाय विशेष के लोग देर रात कोटगेट पुलिस थाने पहुंच गए। मामले को बिगड़ता देख पुलिस के उच्चाधिकारी थाने पहुंच गए। रविवार रात को एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कुछ कमेंट्स कर दिए, जिससे लोग भड़क गए और थाने पहुंच गए।

पुलिस अधिकारियों ने एेहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल थाने बुलवा लिया। बाद में सीआई महेन्द्र दत्त शर्मा ने लोगों से वार्ता कर मामला शांत किया। वहीं सीआई शर्मा का कहना है कि सोशल मीडिया पर कमेंट्स करने पर एक समुदाय की ओर से शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद देर रात मामला शांत हुआ और लोग अपने घरों को लौटे।


विहिप के प्रसार प्रमुख पर हमले के सात आरोपित गिरफ्तार
बीकानेर. विश्व हिन्दू परिषद के धर्म प्रसार प्रमुख आशीष बिश्नोई पर जानलेवा हमला करने के मामले में सदर पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। छह आरोपितों को शनिवार को और एक आरोपित को रविवार शाम गिरफ्तार किया।

सीआई लक्ष्मणसिंह ने बताया कि बिश्नोई पर जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद अमरजीत बिश्नोई को रविवार को गिरफ्तार किया गया। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। सीआई ने बताया कि इस मामले में भैराराम डूडी, सुखदेव धवल, पूर्णसिंह राजपूत, सलमान भुट्टो, शिवसिंह, कैलाशसिंह को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। ये आरोपित तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।

यह है मामला
शनिवार रात करीब १२ बजे तीन गाडिय़ों में सवार होकर आए लोगों ने नगर निगम के पास गांधी कॉलोनी निवासी बिश्नोई पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपितों ने उन्हें गाड़ी से कुचलने का प्रयास भी किया, जिससे वे गंंभीर घायल हो गए थे। परिजन उन्हें पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।