1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से आगरा के लिए चलेगी स्पेशल बस, जयपुर व जोधपुर के लिए भी सुविधा

दीपावली को देखते हुए करीब एक दर्जन अतिरिक्त बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर किया जाएगा। इसमें जयपुर, जोधपुर और अजमेर रूट शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 16 Oct 2017, 8:37 AM IST

Special bus for Agra

दीपावली पर यात्रीभार को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन सोमवार से स्पेशल बसें चलाएगा। बीकानेर से पहली बस सुबह 5:30 बजे आगरा के लिए चलाई जाएगी। इसका किराया 570 रुपए होगा। इसके बाद 17 और 18 अक्टूबर को भी अतिरिक्त स्पेशल बसें चलाई जाएगी। दीपावली को देखते हुए करीब एक दर्जन अतिरिक्त बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर किया जाएगा। इसमें जयपुर , जोधपुर और अजमेर रूट शामिल हैं। यह व्यवस्था दीपावली तक रहेगी। रोडवेज प्रबंधन स्टार लाइन और ब्लू स्टार बसें चलाएगा। दिव्यांगों, बुजुर्गों और महिलाओं को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

सुझाव भी लिए जाएंगे
त्योहार के मौके पर यदि कोई यात्री लखनऊ व आसपास के अन्य शहर का सफर रोडवेज बसों से करना चाहता है, तो वह यात्री अपनी मांग के आधार पर रोडवेज को सुझाव भी भेज सकता है। इसके आधार पर भी रोडवेज प्रबंधन अतिरिक्त स्पेशल बसों का संचालन कर सकता है।

यात्रियों को मिलेगी राहत
&दीपावली पर इस बार यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें जोधपुर, जयपुर, अजमेर के अलावा आगरा के लिए बसें चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिल सकेगी।
रवि सोनी, आगार प्रबंधक

बेटिकट यात्रियों पर शिकंजा, कोचों पर विशेष निगरानी
दीपावली के मौके पर लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए रेलवे ने अभियान शुरू किया है। ट्रेनों और स्टेशनों पर बेटिकट यात्रियों की जांच की जा रही है। बीकानेर में सभी ट्रेनों में टिकट जांच के अलावा महिला कोच और दिव्यांगों के कोच पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान जुर्माना भी वसूला जा रहा है। सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई और बिना टिकट पाए गए यात्रियों से जुर्माना वसूला गया।

कल स्टेशन पर विशेष जांच
बीकानेर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए रेलवे की टीम के साथ आरपीएफ के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि कोई पुरुष यात्री महिलाओं और दिव्यांगों के कोच में तो नहीं चढ़ रहा है। अभियान के दौरान बीकानेर आने और जाने वाले यात्रियों की जांच की जाएगी।

विशेष निगरानी
त्योहार का मौका है, ऐसे में ट्रेनों में भीड़ अधिक है। इसलिाए विशेष निगरानी और जांच की जा रही है। बीकानेर मंडल के सभी स्टेशनों पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। बिना टिकट यात्रा करना अपराध की श्रेणी में आता है।
एके दुबे, मंडल प्रबंधक (उ.प.रेलवे)