21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बार निजी और सरकारी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां होगी 40 दिनों की, पढ़ें पूरी खबर

निजी और सरकारी विद्यालयों में इस बार ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 40 दिनों की होगी। अवकाश 10 मई से 18 जून तक होंगे।

2 min read
Google source verification
summer vacations

गर्मियों की छुट्टियों

बीकानेर. निजी और सरकारी विद्यालयों में इस बार ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 40 दिनों की होगी। अवकाश 10 मई से 18 जून तक होंगे। शिविरा पंचांग में इन छुट्टियों का उल्लेख है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो ग्रीष्मकालीन अवकाश सरकारी और निजी विद्यालयों में प्रभावी रहेगा।


स्थानान्तरण के लिए शिविर ३० अप्रेल से
बीकानेर . माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में कार्यरत तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण के लिए ३० अप्रेल को जयपुर में कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत स्थानान्तरण की कार्रवाई की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में साढ़े सात हजार निदेशालय में तथा कमोबेश इतने ही जिला शिक्षा अधिकारी के स्तर पर आवेदन मिले हैं।

इनके स्थानान्तरण के दिशा-निर्देश निदेशालय स्तर पर नहीं दिए गए हैं। स्थानान्तरण के दिशा-निर्देश कैंप में ही जारी किए जाएंगे। इस बीच प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में ई-मेल, डाक एवं व्यक्तिगत रूप से दिए गए आवेदनों को ऑन लाइन फीडिंग की जा रही है। अभी तक १७ हजार आवेदनों की फीडिंग कर दी गई है। प्रारंभिक में स्थानान्तरण के लिए २६ हजार आवेदन आए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक उनके पास स्थानान्तरण कैंप लगाने के बारे में कोई पत्र नहीं आया है।

कैंप लगाना प्रस्तावित
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में कार्यरत तृतीय श्रेणी शिक्षकों का स्थानान्तरण कैंप ३० अप्रेल से जयपुर में शुरू होगा। इस कैंप में राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत स्थानान्तरण की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।
नूतन बाला कपिला, संयुक्त निदेशक (प्रशासन) माशि निदेशालय बीकानेर

प्रधानाचार्य पदोन्नति पर रोक
बीकानेर. राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने प्रधानाचार्य पदोन्नति पर रोक लगा दी है। जज अरुण भंसाली ने उनके समक्ष पेश याचिका में ये अस्थाई आदेश दिया है। ये आदेश फलौदी के सुभाष व सोजत सिटी के मगसिंह की याचिका पर दिए है।

गुरुवार को सुनवाई के दौरान जज ने सरकार व निदेशक माध्यमिक, सचिव शिक्षा विभाग व अन्य को नोटिस जारी करते हुए अभी हाल ही में हुई वर्ष 2018-19 की प्रधानाचार्य की डीपीसी की प्रक्रिया को जारी रखते हुए बिना कोर्ट की अनुमति के फाइनल पदोन्नति सूची जारी नहीं करने को कहा है।

द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी २ से

बीकानेर. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में कार्यरत द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की विभागीय पदोन्नति २ व ३ मई को होगी। द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की व्याख्याताओं के पद पर पदोन्नति होगी। इसके पांच विषयों के अध्यापकों को डीपीसी में शामिल किया गया है। १५ विषयों के व्याख्याताओं की डीपीसी अगले माह के प्रथम एवं द्वितीय सप्ताह में की जाएगी। अभी तक पांच विषयों के व्याख्याताओं के २७०१ पदों के लिए डीपीसी की गई है। निदेशालय में द्वितीय श्रेणी शिक्षक से लेकर उपनिदेशक के पदों पर अभी डीपीसी की गई है। डीपीसी प्रक्रिया चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग