14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसाराम को जेल से बाहर निकालने का प्लान तैयार, सलमान खान का केस लडऩे वाले वकील करेंगे याचिका दायर!

सलमान खान का केस लडऩे वाले महेश बोड़ा अब सोमवार को शिल्पी की याचिका हाईकोर्ट में दायर कर सकते हैं...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Apr 27, 2018

asaram

जोधपुर। उम्रकैद की सजा मिलने के बाद सलाखों के पीछे कैद आसाराम को जेल से बाहर निकालने के लिए उसके समर्थकों ने एक नया प्लान तैयार कर लिया है। आसाराम समर्थकों ने वकीलों के साथ मिलकर बापू को बाहर निकाले के लिए सभी कानूनी दांवपेच लगाने में लगे हुए है। सुत्रों की माने तो आसाराम के एक समर्थक के अनुसार उन्होंने 'बापू' की जमानत का प्लान बनाया है जिसके तहत सबसे पहले वे हाईकोर्ट में शिल्पी की याचिका लगाएंगे।

सलमान खान का केस लडऩे वाले वकील करेंगे याचिका दायर
शिल्पी के पिता महेंद्र कुमार इस याचिका के सिलसिले में जोधपुर पहुंच चुके हैं और उन्होंने सीनियर वकील महेश बोड़ा से मुलाकात भी कर ली है। शुक्रवार को वकालातनामा साइन करने की कार्रवाई पूरी किए जाने की संभावना है। सलमान खान का केस लडऩे वाले महेश बोड़ा अब सोमवार को शिल्पी की याचिका हाईकोर्ट में दायर कर सकते हैं।

आसाराम के वकील नहीं पहुंचे हाईकोर्ट
नाबालिग से यौन उत्पीडऩ के दोषी पाए जाने पर बुधवार को आसाराम को सुनाई गई उम्रकैद की सजा के खिलाफ गुरुवार को उनके वकील राजस्थान हाईकोर्ट नहीं पहुंचे। उम्मीद लगाई जा रही थी कि आसाराम की ओर से कोर्ट में अपील पेश की जाएगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अपील के लिए आसाराम के वकीलों को अभी एक-दो दिन का समय और लग सकता है।

गौरतलब है कि लाखों समर्थकों, भक्तों से घिरा रहने वाला और संत कहलाने वाला आसाराम अब जोधपुर सेंट्रल जेल का कैदी नम्बर 130 हो गया है। वह जेल के वार्ड नम्बर दो के बैरक नम्बर एक में रहेगा। उसके साथ पहले रसोईया प्रकाश रहता था, अब उसका सेवादार शरद रहेगा। शरद का कैदी नम्बर 129 रहेगा। वह वार्ड दो के बैरक नम्बर दो में रहेगा। दोनों कैदी एक ही परिसर में रहेंगे। शिल्पी को सेंट्रल जेल परिसर में ही महिला जेल भेजा गया है।