20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश के बाद तीन पम्प से तीस फीट पानी निकालने की कवायद, देखिए वीडियो

सूरसागर में पहुंचे बारिश और गंदे नालो व सड़कों के पानी को निकालने की कवायद शुरू हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
sursagar

sursagar

बीकानेर. सूरसागर में पहुंचे बारिश और गंदे नालो व सड़कों के पानी को निकालने की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को नगर विकास न्यास ने तीन पम्प सैट की मदद से पानी निकालना शुरू कर दिया । सूरसागर से पम्प की मदद से सुबह एक पम्प की मदद से पानी निकालने की कवायद शुरू की गई। न्यास अभियंता अशोक चौहान ने बताया कि शाम तक दो और पम्प की मदद से पानी निकाला जा रहा है।

पाइपों की मदद से सूरसागर के पानी को जूनागढ़ रोड स्थित नालों के चैम्बर में डाला जा रहा है। सूरसागर में करीब तीस फीट तक पानी भरा हुआ है। सोमवार शाम तक करीब तीन फीट पानी पम्प की मदद से निकाला जा सका। सुबह पम्प सैट की मदद से पानी निकालने के दौरान न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे, निगम एससी ललित ओझा, न्यास एक्सईएन भंवरू खां, जेईएन अशोक चौहान, निगम स्वास्थ्य अधिकारी अशोक व्यास, स्वच्छता निरीक्षक बुलाकी व्यास सहित निगम और न्यास अधिकारी उपस्थित थे।