
छत से गिरने से हुई मौत
बीकानेर/नाल . नोखा दैया गांव की आरसीपी कॉलोनी में रविवार रात मोबाइल से बात कर रहा एक व्यक्ति छत से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। नाल थाने के सीआई धरम पूनियां ने बताया कि मृतक का नाम रामेश्वर सिंह राजपुरोहित (50) निवासी नागौर है। वर्तमान में वे नोखा दैया में हेल्पर के पद पर कार्यरत थे। रविवार रात को कालोनी में मकान की छत पर मोबाइल से बात कर रहे थे।
इस दौरान उनका पैर फिसल गया। जिससे वे नीचे गिर गए और पसलियां टूटने से मौके पर ही मौत हो गई। सहयोगी कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि नोखा दैया की आरसीपी कालोनी में मोबाइल रेंज नहीं पकड़ता है। इसलिए मोबाइल पर बात करने के लिए छत पर जाना पड़ता है।
इसके चलते रामेश्वर सिंह रात को परिजनों से बात करने के लिए क्वार्टर की छत्त पर चढ़ा था तथा छत की दीवार छोटी होने के कारण अंधेरे में नीचे गिर गया और काफी देर तक मौके पर ही पड़ा तडफ़ता रहा। बाद में सहयोगी कर्मचारी अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों का सौंप दिया है।
पेड़ के सहारे सीधी खड़ी हुई कार
बीकानेर/महाजन. कस्बे से दो किलोमीटर दूर लूणकरणसर की तरफ जा रही एक कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार पेड़ से सटकर सीधी खड़ी हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस के अनुसार कार में दो व्यक्ति सवार थे, जो श्रीगंगानगर से बीकानेर जा रहे थे। महाजन से निकलते ही कार का अगला टायर फट गया और कार अनियंत्रित हो गई। दोनों सवारों को हल्की चोटें आई। हादसे के दौरान वहां से मोबाइल हाइवे वाहन के हेडकांस्टेबल धर्माराम गोदारा मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला।
सर्वर में गड़बड़ी से वाहन मालिक परेशान
बीकानेर. परिवहन कार्यालय के सर्वर की गड़बड़ी के चलते वाहन मालिकों को बैरंग लौटना पड़ा। कैश काउंटर के सर्वर ने सोमवार सुबह काम करना बंद कर दिया।
नहीं कट सकी रसीदें
इसके बाद यहां आने वाले वाहन सम्बन्धी कर, पंजीयन, शुल्क, फिटनेस, शुल्क आदि की रसीदे नहीं कट सकीं।अधिवक्ता संघ के हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पूर्व में अवगत करवाया गया था।
Published on:
20 Feb 2018 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
