1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक हुए परेशान,बीकानेर में पहली बार रातभर काउंसलिंग

रात साढ़े आठ बजे से सुबह ६:३० बजे तक काउंसलिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 17 Jun 2018, 12:05 PM IST

Teacher bothered

शिक्षक हुए परेशान,बीकानेर में पहली बार रातभर काउंसलिंग

2५२ शिक्षकों को गांवों में दी पोस्टिंग
बीकानेर.बीकानेर जिले में प्रारंभिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में ६डी के तहत सेटअप परिवर्तन के लिए लेवल प्रथम के 2६७ शिक्षकों के पदस्थापन के लिए डीईओ माध्यमिक कार्यालय में शुक्रवार रात शुरू हुई काउंसलिंग शनिवार सुबह तक चली। इस तरह बीकानेर में पहली बार रातभर काउंसलिंग हुई। इसके बाद २५२ शिक्षकों को गांवों में पोस्टिंग दी गई। इस दौरान २७२ की जगह २६७ शिक्षकों की काउंसलिंग की गई। इनमें १५ अनुपस्थित रहे। काउंसलिंग में ८ दिव्यांग, दो विधवा, चार परित्यकता शामिल रहीं।

काउंसलिंग शुक्रवार शाम ८:३० शुरू होकर सुबह ६:३० बजे तक हुई। इस दौरान विभाग की लेटलतीफी व अव्यवस्था से परेशान शिक्षकों ने कार्यालय में प्रदर्शन भी किया। व्यवस्था के लिए विभाग की ओर से पुलिस भी बुलाई। लेटलतीफी व सही पदों की जानकारी नहीं होने पर पुलिस की मौजूदगी में प्रतिनिधिमण्डल तथा डीईओ के साथ वार्ता की गई। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि विभाग ने काउंसलिंग की पहले से तैयारी नहीं की और न ही सूचना दी। काउंसलिंग में शामिल होने वाले शिक्षकों की सूची भी दोपहर तक जारी नहीं की गई और अंतर जिला स्थानांतरण सूची में भी करीब ३० पद भर गए थे।

1 बजे तक महिलाओं की काउंसलिंग
शिक्षकों ने बताया कि पोर्टल पर पद और रिक्तियां कम दिखा रहे थे, जबकि यह अपडेट नहीं थी। विभाग के पास अपडेट सूची नहीं होने से समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह १० बजे से शुरू होने वाला रजिस्ट्रेशन दोपहर १२ से २:३० बजे तक हुए। पहले रात ८:३० बजे से एक बजे तक ११० महिलाओं की काउंसलिंग हुई। इसके बाद पुरुषों की काउंसलिंग हुई। बाद में इन शिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन कर पोस्टिंग दी गई।
संघ सहन नहीं करेगा

राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा के प्रदेश उप सभाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने बताया कि अगर विभाग दो या तीन दिन पहले सूची जारी कर देता तो किसी शिक्षक को परेशानी नहीं होती। अभी ग्रीष्मकालीन अवकाश होने से सभी अपने घर गए हुए थे। उन्होंने कहा कि एेसी लापरवाही संघ सहन नही करेगा। संघ ने शिक्षा मंत्री व शिक्षा सचिव को पत्र भेजकर कहा है कि भविष्य में इस तरह शिक्षकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

जानकारी सही की
सूची देरी से मिली थी। इसी बीच अंतर जिला स्थानांतरण सूची जारी हो गई, जिससे पदों की जानकारी को सही किया गया। पहली बार बीकानेर में काउंसलिंग रातभर चली है।
सुनील बोड़ा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) बीकानेर