6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी: तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए आयी ये खबर, छब्बीस हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल प्रथम और अनुसूचित क्षेत्र के लिए तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा निदेशालय ने विज्ञप्ति जारी कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 13 Apr 2018, 7:51 AM IST

बीकानेर . प्रदेश में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल प्रथम के २०४९७ और अनुसूचित क्षेत्र के लिए तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ५५०३ पदों पर भर्ती के लिए गुरुवार को शिक्षा निदेशालय ने विज्ञप्ति जारी कर दी। राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती २०१८ के तहत गैर अनुसूचित और अनुसूचित क्षेत्र के लिए अलग-अलग भर्ती निकाली गई है।

निदेशालय की विज्ञप्ति के अनुसार शिक्षक भर्ती के इन गैर अनुसूचित क्षेत्र के २०४९७ पदों में सामान्य शिक्षा के १९८१९ और विशेष शिक्षा के ६७८ पद शामिल हैं। जबकि अनुसूचित क्षेत्र के ५५०३ पदों में सामान्य शिक्षा के ५४३१ और विशेष शिक्षा के ७२ पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। जो १४ अप्रेल से लेने शुरू किए जाएंगे और ३० अप्रेल अंतिम तिथि रखी गई है।

परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थी बाहर
बीकानेर. आरपीएससी की ओर से छह साल बाद ली जा रही उपनिरीक्षक-प्लाटून कमाण्डर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में आयु गणना का आधार वर्ष एक जनवरी, २०१९ होने के कारण अधिकतर युवा प्रतियोगी परीक्षा से पहले ही बाहर हो गए हैं। आरपीएससी की विज्ञप्ति के अनुसार उपनिरीक्षक-प्लाटून कमाण्डर के ३३० पदों पर भर्ती के लिए पुन: आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इसमें तीन वर्ष की छूट देकर आयु सीमा का आधार एक जनवरी, २०१९ किया गया है, जबकि ५ अक्टूबर, २०१६ को जारी विज्ञापन में आयु सीमा का आधार एक जनवरी, २०१७ किया गया। अब एक जनवरी, २०१९ करने से अधिकतर अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे।

जनप्रतिनिधियों की हो भागीदारी
बीकानेर. शारदा सामाजिक सरोकार एवं शोध संस्थान की ओर से बाल विवाह के विरूद्ध जन जागृति अभियान के तहत गुरुवार को छींपों के मोहल्ले में बैठक आयोजित की गई। डॉ. नीलम ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में मिशनरी भाव से कार्य किया जाए। डॉ. ज्योति ने इस कार्य में पंचायतराज जनप्रतिनधियों की भागीदारी का सुझाव दिया। अरूणा भार्गव ने बाल विवाह के विरूद्ध जागरूकता की आवश्यकता जताई।