16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में टिकिट लेने की इच्छा के चलते, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को खुश करने के लिये कर ड़ाला ये काम..

टिकट के दावेदार नेता कर रहे हैं ऐसे-ऐसे जतन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Rajesh

•

Updated: 28 Jul 2018, 4:13 AM IST

फूलों की ये कालिन

फूलों की ये कालिन

बीकानेर.

राजस्थान में कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव आने को हैं। ऐसे में नेताओं ने अपनी नेतागिरी को चमकाने के जतन शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में नेता राजनीतिक दलों के उन नेताओं को रिझाने की कोशिशें कर रहे हैं। जिनके हाथ में चुनाव के समय टिकिट देने की बागड़ोर होगी। इसी तरह का एक नजारा शुक्रवार को यहां सादुल क्लब मैदान में मुख्यमंत्री के आगमन स्वागत में देखने को मिला। जब टिकट के दावेदार महावीर रांका ने गुलाब के फूलों की सौ मीटर तक कालीन बिछा डाली। मुख्य द्वार से मंच तक बिछाए गए इन फूलों का वजन करीब एक क्विंटल बताया जा रहा है। फूलों की ये कालिन ऐसी थी जिसे देख कर लग रहा था कि यहां से वहां तक कोई सुर्ख रंग की दिलकश पट्टी बिछा दी हो।

इलेक्ट्रिक बल्ले से मच्छर मारते भी दिखाई दिए
रांका ने मुख्यमंत्री की नजरों में आने के लिए छह हजार हेलमेट वितरण का कार्यक्रम भी रखा। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री को मच्छर परेशान नहीं करें, इसके लिए वे इलेक्ट्रिक बल्ले से मच्छर मारते भी दिखाई दिए। ताकि मुख्यमंत्री को कोई मच्छर नहीं काट ले। उजस्थित सभी लोगों ने रांका की इन बातों पर काफी ध्यान दिया। इस मामले में कुछ लोगों ने कहा कि यह सबकुछ तामझाम सिर्फ आकाओं को खुश करने और लीक से अलग हट कर दिखने के लिए है तो कुछ ने यह भी कह दिया कि टिकिट पाने के चक्कर में नेता कुछ भी कर सकते हैं।

बार-बार पीठ थपथपाई
अतिथि सत्कार का असर मुख्यमंत्री के दिलो-दिमाग पर भी दिखाई दिया। उन्होंने मंच से महावीर रांका को कई बार सम्बोधित करते हुए उनके कार्यों की न केवल प्रशंसा की, बल्कि उनकी बार-बार पीठ भी थपथपाई। इनके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता देवी सिंह भाटी ने भी मुख्यमंत्री को यह कहकर रांका की दावेदारी के संकेत दे दिए कि बीकानेर जाने से पहले रांका को आर्शीवाद देकर ही जाएं।