31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यातायात पुलिस ने 31 वाहनों के खिलाफ काटे चालान

यातायात पुलिस पिछले पांच दिन से सड़क पर खड़े रहने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 3 Oct 2017, 12:38 PM IST

Traffic police

यातायात पुलिस

बीकानेर. गजनेर रोड पर सड़क निर्माण कार्य चलने के साथ-साथ बजरी व ईंटों लदी गाडिय़ों के सड़क पर खड़ा होने से यातायात बाधित हो रहा है। हालत यह रहती है कि भारी वाहनों के सड़क पर खड़ा हो जाने से कोलायत व बीकानेर से आवागमन करने वाले वाहन जाम में फंस जाते हैं। यातायात पुलिस पिछले पांच दिन से सड़क पर खड़े रहने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

सोमवार को यातायात पुलिस ने करमीसर तिराहे पर यातायात को अवरुद्ध करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। उपनिरीक्षक मनोज चौधरी ने बताया कि पिछले कई दिनों से वाहन चालकों से समझाइश की जा रही है कि
सड़क पर वाहन खड़ा न करें। पुलिस कार्रवाई करती है तब हटा लेते और पुलिस के वहां से लौटने पर फिर से सड़क पर आ जमते हैं। अब पुलिस इनके खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई कर जुर्माना लगा रही है। सोमवार को 31 वाहनों के खिलाफ चालान किए गए।

जारी रहेगी कार्रवाई
उपनिरीक्षक ने बताया कि दो दिन पहले भी करमीसर तिराहे पर २९ भारी वाहनों के चालान की कार्रवाई की गई। करमीसर पर तिराहे पर जब तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होगा तब तक यहां पर पुलिस कर्मचारियों की अस्थायी तैनाती की गई है। अब ईंट, बजरी व अन्य निर्माण सामग्री सहित अन्य कोई भारी वाहन सड़क पर खड़ा होगा। उसके खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई के साथ-साथ सीज की कार्रवाई की जाएगी।

नापासर में लगाए 686 पौधे
बीकानेर. पत्रिका हरयाळो राजस्थान अभियान में नगर पालिका मंडल नापासर एवं सेठ मोहनलाल ओमनारायण लखाणी चैरिटेबल ट्रस्ट ने नागरिकों के साथ मिलकर पिछले आठ रविवारों में ६८६ पौधे लगाए हैं। इनमें से रख-रखाव की जिम्मेदारी लिखित में देने के बाद अभियान में इच्छुक व्यक्ति को पांच से सात फीट का पौधा, ट्री गार्ड और खाद नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई। पिछले दो माह से हर रविवार को चलाया गया अभियान समाप्त हो गया है।

ट्रस्ट से जुड़े कन्हैया लाल लखाणी ने बताया कि नगरपालिका मंडल नापासर एवं सेठ मोहनलाल ओमनारायण लखाणी चेरिटेबल ट्रस्ट, नापासर के संयुक्त तत्वावधान के सघन पौधारोपण कार्यक्रम के आठवें एवं अंतिम चरण में सार्वजनिक स्थल चुंगी चौकी, बस स्टैण्ड से रेलवे क्रॉसिंग के मध्य सड़क के दोनों और 21 पौधे लगाए गए। इस अभियान में स्थानीय विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत सभी प्रमुखों के हाथों,

जिनमें प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपडाकपाल डाक विभाग, शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, प्रभारी पशुपालन विभाग, सहायक अभियन्ता विद्युत निगम के अलावा इच्छुक व्यक्तियों के आवासों में पौधरोपण किया गया। अभियान में अभी तक कुल 686 पौधे लगाए जा चुके है। ट्रस्ट की टीम में जयदयाल लखाणी, सुनील छीम्पा, केदार लाल झंवर, गणेश लखाणी, बाबू लाल मेघवाल, मुनीराम, शंकर चौधरी की सक्रिय भूमिका रही।