
नोखा. जोरावरपुरा करणी मंदिर क्षेत्र में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच संघर्ष की आशंका में मौके पर पहुंची पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया। इनसे एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बराबद किया गया।
थानाधिकारी मनोज शर्मा के मुताबिक शनिवार देर रात को मनोज माडिया व आसाराम सोमलसर के बीच झगड़े में कोई बड़ी वारदात होने की आशंका की सूचना मिलने पर एएसआई श्यामङ्क्षसह व हैड कांस्टेबल रामनिवास की दो अलग-अलग टीमों को जाब्ते के साथ मौके पर भेजा गया।
पुलिस जीप को देखकर भागते हुए एक शख्स को एएसआई श्यामङ्क्षसह की टीम ने करणी माता मंदिर के पास दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम फूसाराम (32) पुत्र तोलाराम जाट निवासी साण्डवा-चूरू बताया। तलाशी के दौरान आरोपी से एक ङ्क्षजदा कारतूस बरामद किया गया।
इसी दौरान हैड कांस्टेबल रामनिवास की टीम ने भी जोरावरपुरा बास में भागते हुए एक शख्स को पकड़ा।
उसने अपना नाम अशोककुमार बिश्नोई निवासी काकड़ा बताया।इसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। दोनों के विरुद्ध आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। टीमों में कांस्टेबल अमृतलाल, बाघाराम, शिवराज व देवेन्द्र टीमों में शामिल थे।
तीन झोंपड़े जले, भारी नुकसान
बज्जू. क्षेत्र के भलूरी के चक २ एमकेडी में शनिवार दोपहर बाद एक ढाणी में तीन झोंपड़ों में अचानक आग लग गई जिससे लाखों का घरेलू समान भी स्वाह हो गया। स्थानीय पुलिस थाना में अब्दुल पुत्र सादक खां ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 25 नवम्बर को उसकी ढाणी में तीन झोंपड़ों में अचानक आग लग गई जिससे मूंगफली, ग्वार, बाजरी, सोने चांदी के गहने, नकदी, घरेलू समान जलकर स्वाह हो गया।
दो वाहन चालकों पर कार्रवाई
श्रीडूंगरगढ़. यहां की राजकीय रूपादेवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास तेज गति से गाने बजा रहे एक टैक्सी चालक व झंवर बस स्टैण्ड पर क्षमता से अधिक सवारियों पर बस चालक को पुलिस ने कार्रवाई कर पकड़ा है। पुलिस के अनुसार रविवार को दोपहर में झंवर बस स्टैण्ड व स्कूल के आगे राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नाकाबन्दी की हुई थी।
इस दौरान एक टैक्सी चालक काफी समय से तेज आवाज में डेक बजा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी टैक्सी से डेक, मेमोरी कार्ड व स्पीकर बरामद किए है। टैक्सी चालक जैसलसर गांव निवासी मांगीलाल के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण फैलाने की कार्रवाई की गई है।
इसी प्रकार झंवर बस स्टैण्ड पर जयपुर की तरफ से एक बस तेज गति से आई। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन बस को नहीं रोकी गई। उसका पीछा कर बस को जब्त कर लिया गया। बस चालक पंकज कुमार जाट निवासी सरदारशहर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
Published on:
27 Nov 2017, 10:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.