
दुर्घटना
लूणकरनसर. यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर मंगलवार दोपहर सड़क के निर्माण कार्य के प्लांट में काम आने वाला मिक्चर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियन्त्रित होने से पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रैक्टर का चालक बाल-बाल बच गया तथा करीब 15-20 फीट गहरे गड्ढे से बड़ा हादसा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर 2 बजे लूणकरनसर के पूर्वी रेलवे फाटक के समीप प्लाण्ट के मिक्चर से जोड़ा गया ट्रैक्टर सूरतगढ़ रोड़ से लूणकरनसर की तरफ आ रहा था।
इस दौरान अनियन्त्रित होकर सड़क के किनारे उतरकर पलट गया। हादसे के वक्त सड़क के किनारे रेत व कचरे के ढेर की वजह से प्लांट के मिक्चर के टायर धंस गए तथा जुड़ा हुआ ट्रेक्टर मिक्चर के वजनी होने से पलटी स्थिति में लटक गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक भी सुरक्षित बच गया तथा हादसे के दौरान मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पलटे ट्रैक्टर को जेसीबी मशीन व क्रेन की मदद से खींचकर सही किया गया। ट्रैक्टर की टंकी से डीजल बिखर गया तथा क्षतिग्रस्त होने से भी नुकसान हुआ है।
स्कोर्पियो लूट का मामला दर्ज, दो आरोपित गिरफ्तार
श्रीकोलायत. झझू व खाखुसर गांव के मध्य स्र्कापियो लूट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मामले दर्ज हुआ है। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस द्वारा गिरफ्तार लोगों से लूट में प्रयुक्त गाड़ी बरामद कर पुलिस पुछताछ कर रही है। वही अंधेरे का फायदा उठाकर फरार तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस थाना के मुख्य आरक्षी श्रवणराम ने बताया कि नोखा के बंधला हाल बीकानेर निवासी मोखराम ने दर्ज मामले में बताया कि सोमवार रात वह खिंदासर से बीकानेर जा रहा था। रास्ते मे बिना नम्बर की पिकअप ने उसकी गाड़ी के आगे लगाकर रुकवा दी और तीन जनों ने पिस्तौल दिखाकर गाड़ी से उताकर कर पर्स छीन लिया। इस दौरान उसे धक्का देकर स्कार्पियो व गाड़ी ले भाग गए।
इस पर उसने ढाणी जाकर पुत्रों, रिश्तेदारों व पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने ही पुलिस ने घेराबंदी कर गाडि़यों को रुकवा लिया तो तीनों गाड़ी छोडकर भागने लगे तो दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मोखराम की शिकायत पर नागौर के पांचला निवासी परसाराम एवं भोपालाराम एवं चावंडिया निवासी महीराम के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया। फरार आरोपी भोपालराम को गिरफ्तार करने के प्रयास चल रहे है।
Published on:
29 Nov 2017, 10:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.