वहीं, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास भी अर्जुन राम मेघवाल के बयान को लेकर कहा कि कानून मंत्री को बड़ा घमंड है। प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि घमंड तो रावण का भी नहीं चला था। कांग्रेस नेता ने अर्जुन राम मेघवाल की ओर से इतिहास में संशोधन वाली टिप्पणी को लेकर एतराज जताते हुए कहा कि आप कौन होते हैं, जो इतिहास को बदल देंगे।