23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज आएंगे

नवलेश्वर मठ में करेंगे प्रतिमाओं का अनावरण
less than 1 minute read
Google source verification
up cm yogi adityanat

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज आएंगे

बीकानेर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बीकानेर आएंगे। वे यहां नथूसर बास स्थित श्री नवलेश्वर मठ सिद्धपीठ में गुरु मत्स्येन्द्रनाथ व गुरु गोरक्षनाथ की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। योगी दोपहर को हवाई मार्ग से बीकानेर पहुंचेंगे। इस दौरान प्रहलादनाथ विज्ञानी की आध्यात्मिक पुस्तक संपूर्ण हृदय स्तोत्र का लोकार्पण होगा। कार्यक्रम में योगी महासभा के महामंत्री नाथ दलिया, चेताईनाथ महाराज व महंत योगी श्रीबालकनाथ महाराज भी शामिल होंगे। शुक्रवार को मठ में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रहलादनाथ विज्ञानी के सान्निध्य में शाम को सामूहिक रूप से संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। आयोजन से जुड़े राजीव जोशी ने बताया कि तीन बजे मुख्य समारोह शुरू होगा।