1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिवाली मिट्टी से बने सामान का हो ज्यादा उपयोग, ताकि माटी कला से जुड़े कारीगरों का हो विकास

दीपावली के अवसर पर आमजन मिट्टी से बने दीपक व अन्य सामान का अधिक उपयोग करे, ताकि माटी कला से जुड़े कारीगरों को रोजगार मिले व इनका विकास हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 17 Oct 2017, 11:46 AM IST

Clay art

माटी कला

बीकानेर . राज्य माटीकला आयोग के सदस्य सोहनलाल प्रजापत ने कहा कि दीपावली के अवसर पर आमजन मिट्टी से बने दीपक व अन्य सामान का अधिक उपयोग करे, ताकि माटी कला से जुड़े कारीगरों को रोजगार मिले व इनका विकास हो। साथ ही यह कला भी सुरक्षित रह सकेगी व इस कला से जुड़े परिवारों और कारीगरों को प्रोत्साहन मिल सकेगा।

प्रजापत ने कहा कि आयोग माटी कला से जुड़े कारीगरों के सर्वांगीण विकास को लेकर संकल्पित भाव से कार्य कर रहा है और कई प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे हैं। सरकार से स्वीकृति मिलते ही इस कला से जुड़े प्रदेश के हजारों परिवार लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि मिट्टी से बने सामान की बिक्री के लिए जिला स्तर पर एक स्थान निर्धारित करने को सरकार व जिला कलक्टरों को प्रस्ताव भेज हुआ है। इस प्रस्ताव की स्वीकृति मिलते ही इस कला से जुड़े कारीगरों के लिए अपना सामान बेचने का स्थान मिल जाएगा और परेशानी भी नहीं होगी।

इलेक्ट्रिक भट्टी व रिक्शा का प्रस्ताव
प्रजापत के अनुसार आयोग ने उद्योग विभाग में रजिस्टर्ड माटी कला कारीगरों को इलेक्ट्रिक भट्टी तथा रिक्शा निशुल्क देने की इच्छा सरकार के समक्ष जताई है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही इन कारीगरों को आयोग की ओर से ये चीजें उपलब्ध करवा दी जाएंगी।

करेंगे प्रशिक्षित
राज्य माटी कला आयोग इस कला से जुड़े कारीगरों को आधुनिक मशीनों के माध्यम से कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करेगा, ताकि वे पुराने साधनों से कार्य करने की अपेक्षा मशीनों से कार्य करे। प्रजापत ने कहा कि मिट्टी से बने सामान की बिक्री बढ़ाने के लिए आयोग प्रदर्शनियां लगाएगा। साथ ही सामान को लाने-ले जाने का खर्च भी सरकार की तरफ से वहन किए जाने के लिए कार्य किया जा रहा है। कारीगरों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

वार्डों में लगेंगी लाइटें, सजेंगे परकोटा गेट
बीकानेर. दीपावली को लेकर नगर निगम की ओर से शहर के वार्डो में एलईडी लाइटे लगाने का कार्य मंगलवार सुबह से शुरू किया जाएगा। सोमवार को प्रकाश समिति की बैठक के बाद समिति अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर ने बताया कि जो 1500 लाइटें प्राप्त हुई है उनको बीस टीमों के माध्यम से अगले तीन दिनों में लगवा दिया जाएगा। वहीं पुरानी लाइटें जो बंद पड़ी है उनको भी शुरू किया जाएगा।

मोहम्मद ताहिर के अनुसार दीपावली के दौरान शहर परकोटा के पांचो गेट कोटगेट, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट, शीतला गेट व गोगागेट को रंगीन रोशनियों से सजाए जाएंगे। कोटगेट को सजाने का कार्य सोमवार को किया गया। बैठक की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रकाश समिति की बैठक में स्विच वायर के कार्य को 40 प्रतिशत बढ़ाने पर उपस्थित सदस्यों की सहमति रही। बैठक में विमला गहलोत, खुर्शीदा बानो, दिव्या राजपुरोहित, सोहन लाल प्रजापत, एईएन हरीश जैन, दीपक, बजरंग छीपा उपस्थित रहे।