तापमापी घड़ी में पारा ५० डिग्री पर
अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकटवर्ती गांवों में भी गर्मी के तेवर तीखे हैं। पश्चिमी राजस्थान में जहां पानी की समस्या है, वहीं लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। तेज गर्मी के कारण रेत के धोरे तपते लगे है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकटवर्ती ग्राम रणजीतपुरा के कैप्टन श्रेयांश गांधी स्कूल में लगी तापमापी घड़ी में दोपहर ३ बजे तापमान ५० डिग्री से. बताया गया। गांवों में इन दिनों पशुओं के पानी पीने के लिए बनी खेलियों में पानी नहीं होने से पशुधन भी व्याकुल है।