31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुश्ती दंगल: कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम

शिव जम्भेश्वर गोशाला में शनिवार को आयोजित भव्य जागरण में कलाकारों ने भक्ति रस भजनों से रातभर श्रोताओं को भाव-विभोर किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 2 Oct 2017, 1:59 PM IST

Wrestling

कुश्ती

लूणकरनसर. समीपवर्ती ग्राम रोझां की शिव जम्भेश्वर गोशाला में शनिवार को आयोजित भव्य जागरण में कलाकारों ने भक्ति रस भजनों से रातभर श्रोताओं को भाव-विभोर किया। रविवार को सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गई। गोशाला के अध्यक्ष हरलाल रोझ ने बताया कि कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया।

कुश्ती में दंगल में पहलवान लालचंद, आर्मी अखाड़ा बीकानेर के पवन बिश्नोई, भीलवाड़ा के आदित्य बिश्नोई, सहदेव छींपा, फूलदेसर के श्रवण बिश्नोई, अमरसर के अमरसिंह, मक्कासर के मानसिंह, मानसा मण्डी के जीतसिंह व सिरसा के बाबूलाल ने दांव-पेंच लड़ाए। कुश्ती में विजेता पहलवान श्रवण बिश्नोई को 4100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रभुदयाल सारस्वा ने गोशाला में पशु आहार के 21000 रुपए तथा कालू भाजपा मण्डल के महामंत्री बिशननाथ सिद्ध ने 5100 रुपए का जन सहयोग दिया।

खेल प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया उत्साह
लूणकरनसर. यहां भीमसेन चौधरी किसान छात्रावास के स्टेडियम में रविवार को महात्मा गांधी जयन्ती के उपलक्ष्य में वॉलीबाल, कबड्डी व फुटबाल की प्रतियोगिताएं हुई। खेल प्रभारी इन्द्राज सारण ने बताया कि वॉलीबाल में कक्षा 10 व 12 की टीम ने कक्षा 9 व 11 के खिलाडिय़ों को 15-13, 13-15 व 15-11 से हराया। कबड्डी में कक्षा 10 व 12 की टीम ने कक्षा 9 व 11 की टीम को 51-30 से अन्तर हराया। फुटबाल में 10 व 12 के खिलाड़ी 3-1 के अन्तर से विजेता रहे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को 5 जनवरी को वार्षिकोत्सव पर सम्मानित किया जाएगा।

विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
सुरनाणा. राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सहजरासर में रविवार को ज्ञान ज्योति कोचिंग संस्थान की तरफ से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजक कमेटी के संयोजक मुरलीधर आचार्य ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में सुभाष मेघवाल प्रथम, राजपाल नायक द्वितीय, भेराराम सिंवर तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में महेंद्र दास स्वामी प्रथम, मनीष शर्मा द्वितीय, महेंद्र सींवर तीसरे स्थान पर रहे।

समस्याओं को लेकर मंत्री से मिले ग्रामीण
सुरनाणा. ग्राम पंचायत सहजरासर सरपंच नत्थीराम सींवर ने रविवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिलकर गांव सहित विद्यालय की समस्याओं से अवगत करवाया और समाधान की मांग रखी। ज्ञापन में बताया गया कि गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लम्बे समय से अध्यापकों के पद रिक्त पडे हैं। जिसके कारण समय पर पाठयक्रम का कोर्स पूरा नहीं हो पा रहा है।